Guna News: ठंड से बचने के लिए जलाई थी अंगीठी, झोपड़ी सहित जिंदा जल गया बुजुर्ग; सुबह मिला कंकाल
Guna News: मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे निजात पाने के लिए राघोगढ़ इलाके में एक बुजुर्ग अंगूठी में आग लगाकर सो गया। झोपड़ी में आग लगने से उसकी मौत हो गई है। सुबह उसका कंकाल बरामद हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ बुजुर्ग के नर कंकाल बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी अनुसार जंजाली चौकी इलाके गोडिया गांव में रहने वाले गोविंद सिंह भील (80) खेती करते थे। उनके खेत पर इन दिनों सिंचाई चल रही है।इस कारण वह खेत पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। सोमवार रात को ठंड से बचने के लिए उन्होंने आग जलाई। कुछ देर आग तापने के बाद वह झोपड़ी में जाकर सो गए।
करीब ढाई से 3:00 बजे के बीच झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली, इस कारण वह बाहर नहीं निकल पाए। झोपड़ी में ही उनकी जलने से मौत हो गई। कुछ ही दूरी पर उनके परिवार वाले भी दूसरे खेत पर थे। उन्हें जब तक पता लगा और वो मौके पर पहुंचे, तब तक गोविंद सिंह की मौत हो चुकी थी।
बुजुर्ग का शरीर कंकाल बन चुका था। मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए राघौगढ़ भिजवाया है।
राघौगढ़ SDOP दीपा डुडवे ने बताया कि 80 वर्षीय गोविंद सिंह अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।उसमें आग लगने से उनकी मौत हो गई। तापने के लिए आग जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लगी है।












Click it and Unblock the Notifications