Guna Loksabha: BJP से क्यों नाराज है यादव समाज?, नेत्री ने खोला राज
Lok Sabha Election की हलचल के बीच गुना में चुनावी हलचल दिखाई दे रही है, जहां चुनाव प्रचार का शोर गुल थमने वाला है। वहीं इससे पहले BJP और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता और कार्यकर्ता अपना जोर लगा रहे हैं। इस बीच अलग-अलग समाज की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
गुना जिले की कांग्रेस नेत्री और यादव समाज की पदाधिकारी सीमा यादव ने वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि, अबकी बार यादव समाज BJP से नाराज है, जिसके पीछे की वजह केपी यादव का टिकट कटना है।

सीमा यादव बताती है कि, पहले जो भारतीय जनता पार्टी के सांसद थे केपी यादव, अभी सिंधिया को बीजेपी ने टिकट दिया है, जिन्हें यादव ने बड़े अंतर से चुनाव हराया था। यादव समाज से आने वाले जीते हुए सांसद का टिकट काट रहे हैं, और हारे हुए सांसद को टिकट दे रहे हैं, तो यादव समाज में यह रोष है कि, यह यादव समाज का सरासर अपमान है। आपने जो जीता हुआ है, उसका टिकट काट दिया है, और हारे हुए को आप टिकट दे रहे हो, इसी के चलते यादव समाज में रोष है।
सीमा यादव बताती हैं कि, यादव समाज में अब यूनिटी हो गई है। यादव समाज की बात हो गई है कि, इस बार भी सिंधिया को वोट नहीं देंगे। पिछली बार जब केपी यादव को जिताया था, तब यादव समाज का बहुत बड़ा वोट और बहुत बड़ा हाथ केपी यादव को जिताने में था। 8 विधानसभा लोकसभा में आती है, इन विधानसभा में 3 से 4 लाख के लगभग यादव समाज वोट बैंक है। इसमें से अगर 2 लाख वोट भी यादवेंद्र सिंह को मिल गए तो हम बहुत अच्छे वोट से जीतेंगे।
ये भी पढ़े- Guna Loksabha: 'हम देंगे 1 लाख रूपए साल', महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया योजना का हाल












Click it and Unblock the Notifications