Guna Loksabha: 'महाराज बनाएंगे रिकॉर्ड', राजेंद्र सिंह सलूजा ने ठोंका लाखों वोटों की जीत का दावा

Lok Sabha Election की हलचल के बीच गुना लोकसभा सीट पर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं। वहीं महाराज यानी केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की जीत के लिए चुनाव मैदान संभालने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा ने सिंधिया की रिकॉर्ड जीत का दावा किया है।

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा बताते हैं कि, मोदी जी का चुनाव है, देश का चुनाव है, श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव गुना संसदीय सीट से लड़ रहे हैं, कोई चुनौती नहीं है, लाखों मतों से श्रीमंत सिंधिया चुनाव जीत कर जा रहे हैं। विकास के नाम पर जा रहे हैं, उस परिवार ने विकास किया है, यह जो हाईवे देख रहे हैं, श्रीमंत महाराज साहब की देन है। शहर में ब्रिज देख रहे हैं, श्रीमंत महाराज साहब की देन है, 100 करोड़ की पेयजल की समस्या श्रीमंत महाराज ने खत्म की है। पूरे गुना में सीवरेज डल गई।

Guna

सलूजा बताते हैं की, महाराज लाखों मतों से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस धरातल पर नहीं है, कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। कांग्रेस जीरो पर आ गई है, यह तो सिर्फ चुनाव हो रहा है, श्रीमंत महाराज लाखों मतों से मध्य प्रदेश का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

Recommended Video

    पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा से खास बातचीत

    सलूजा बताते हैं कि इस वक्त 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत का रेशो है। कांग्रेस 10 प्रतिशत पर है, जनता कांग्रेस को नकार चुकी है, सिर्फ महाराज और मोदी चल रहा है पूरे देश में, क्योंकि यह परिवार विकास की बात करता है। भ्रष्टाचार यह परिवार करता नहीं है। भ्रष्टाचार की बात होती नहीं है। महल में रहने वाले लोग जनता की गरीबों की सेवा के पथ पर है।

    सलूजा बताते हैं कि, मैं 200 गांव में घूम चुका हूं, कांग्रेस का एक झंडा 200 गांव में नजर नहीं आया, जीतने की बात कर रहे हैं, पोलिंग पर पोलिंग एजेंट तक नहीं बचे, कांग्रेस के सारे पोलिंग एजेंट भाजपा में आ गए हैं। पहले पोलिंग एजेंट की चिंता कर लें, एक झंडा किसी गांव में नहीं है, ना शहर में है, ना गांव में है, कांग्रेस समाप्ति की ओर है, जो बची कूची कांग्रेस है, वो चुनाव के वक्त समाप्त हो जाएगी।

    ये भी पढ़े- Guna Lok Sabha: गुना में बनेगा जीत का रिकॉर्ड, मंत्री तुलसी सिलावट बोले- अबकी बार 400 पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+