Guna Lok Sabha: गुना में बनेगा जीत का रिकॉर्ड, मंत्री तुलसी सिलावट बोले- अबकी बार 400 पार
Lok Sabha Election की तैयारी के बीच गुना लोकसभा सीट से BJP कार्यकर्ता लगातार केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनाव मैदान संभाल रहे हैं, जहां गुना लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद खास समर्थक माने जाने वाले कैबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट भी अपना एक्टिव अंदाज दिखा रहे हैं, जहां सिलावट लगातार जनता के बीच पहुंचकर महाराज यानी केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, जीत की पूरी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के योद्धाओं के पास है। मैं भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में यहां काम कर रहा हूं, अबकी बार 400 पार, फिर से मोदी सरकार। मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीट जीत रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया जी गुना से ऐतिहासिक वोटों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट बताते हैं की, यह डबल इंजन की सरकार है, एक का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं, मध्य प्रदेश का नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करते हैं। गुना संसदीय क्षेत्र यह पूरी भाजपा के योद्धा, और मतदाता भाई बहन सब मोदी जी की गारंटी पर, मोदी जी के संकल्प पर, और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को मोदी जी के नेतृत्व में, यहां भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया, ऐतिहासिक जीत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की होने वाली है।
Recommended Video
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा की, सिंधिया परिवार शुरू से विकास, प्रगति और उन्नति में विश्वास करता है। पूरा देश हमारे राष्ट्र के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, फिर से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का दायित्व पूरे देश की जनता प्रचंड बहुमत से उन्हें आशीष के रूप में देने वाली है। उसी के साथ गुना संसदीय क्षेत्र भी ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे।
ये भी पढ़े- Guna Loksabha: 'हर बूथ होगा कांग्रेस मुक्त', BJP जिलाध्यक्ष ने ठोंका 'महाराज' की जीत का दावा












Click it and Unblock the Notifications