Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पोते और किराएदार महिला ने 60 वर्षीय बुजुर्ग दादी की ली जान, सागर पुलिस को गुमराह करने के लिए सीढ़ी पर रखा शव

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में नाबालिग पोते ने अपनी किराएदार महिला के साथ मिलकर दादी की जान ले ली। 14 वर्ष 60 साल की दादी का तौलिया से गला घोंट दिया था। दरअसल, दादी ने पोते को किराएदार महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद दादी ने आरोपी पोते और किराएदार महिला को समझने की कोशिश की और कहा कि वह उनके अफेयर के बारे में परिवार को बता देगी। इसके बाद नाबालिक पोते ने दादी का गला घोंट दिया। जिसमें किराएदार महिला ने उसका साथ दिया।

Grandson and tenant woman took life of 60 year old grandmother in Sagar mp

आरोपियों से झड़प के दौरान एक बुजुर्ग महिला की चूड़ियां टूट गईं थीं। आरोपी महिला ने उन्हें हटाकर अपने हाथ की चूड़ियां पहना दीं और उन्हें शव सीढ़ियों पर रख दिया। घटना के समय घर में बुजुर्ग महिला अकेली थीं। आरोपियों ने परिवार को बताया कि वह गिरकर बेहोश हो गई थीं। यह घटना मकरोनिया में 21 मई को हुई थी। पुलिस ने नाबालिग और महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 21 मई को जिला अस्पताल से सूचना मिली थी। बुजुर्ग महिला को परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को परिवार ने बताया था कि वे सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गई थीं। लेकिन, डॉक्टर ने पुलिस को जब बताया कि बुजुर्ग महिला के गले पर निशान मिले हैं, तो शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। 22 मई को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या होना पाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

सख्ती करने पर दोनों आरोपी टूट गए

मकरोनिया थाना प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि परिवार से पूछताछ के बाद गुरुवार को बुजुर्ग के 17 साल के पोते और उनके घर किराए से रह रही मालती पटेल (35) को थाने लाकर पूछताछ की गई। सख्ती करने पर दोनों टूट गए। उनके रिलेशन की बात सामने आई।

आरोपियों ने बताया कि बुजुर्ग ने उन्हें साथ देख लिया था। वे घर के सदस्यों को अफेयर के बारे में बताने जा रही थीं। महिला और नाबालिग ने तौलिए से बुजुर्ग का गला घोंटा। वारदात छिपाने के लिए शव सीढ़ियों के पास रख दिया गया। सीढ़ियों से गिरकर बेहोश होने का कहकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+