'एक घंटे सो लेने दो उतर जाएगी,' नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचे गुरु जी, इस हाल में देखकर सहमी रहीं महिला टीचर

Dhar Viral Video: मध्य प्रदेश के धार जिले के एक शासकीय स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। शासकीय स्कूल में एक शिक्षक शराब पीकर पहुंचे। वह बच्चों को पढ़ाने की जगह स्कूल ऑफिस में दरी बिछाक सो गए हैं।

शराब पीकर स्कूल में सोए शिक्षक को देखकर स्कूल की शिक्षिकाएं सहमी रहीं और इधर-उधर भागती रही। इस दौरान स्कूल के करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं भटकते रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर शिक्षक का वीडियो बनाया और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।

Dhar Viral Video

यह वीडियो धार जिले के नालछा विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय कुराडिया का है।।बताया जा रहा है कि सोमवार को एक शराब के नशे में पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक कई बार स्कूल में शराब पीकर आते हैं। जबकि माध्यमिक विद्यालय में चार महिला कर्मियों का स्टॉफ होने के साथ स्कूली छात्राएं पढ़ती हैं। ऐसे में शराब के नशे में शिक्षक के आने पर हमेशा डर का माहौल रहता है।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आते हैं। साथ ही कई दिनों तक स्कूल में अनुपस्थित भी रहते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोग सहायक आयुक्त को भी शिकायत कर चुके हैं।

साथ ही जनसुनवाई में भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, नशे में शिक्षक कहते नजर आ रहे हैं कि रात भर सो नहीं पाया हूं। एक घंटा सो लेने दो, मैं ठीक ठाक हो जाऊंगा। यार फिनायल डालकर पूरा घर गंदा कर दिया मेरा।

संकुल प्राचार्य भारत पटेल के मुताबिक उस शिक्षक को लेकर करीब चार बार शिकायत मिली है। हमारी ओर से 6 माह का वेतन जनवरी माह के पहले रोका गया था। शिक्षक के खिलाफ पहले शिकायत में मिल चुकी है। इस बारे में हमने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है, आगे की कार्रवाई उच्च शिक्षा विभाग ही करेगा। वहीं, सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने बताया कि इस मामले में जांच करवा कर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अनुसात्मक कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+