MP Govt Job: मध्यप्रदेश में इस साल बंपर भर्तियां, 1 लाख 24 हजार पदों के होंगे एग्जाम, अगले 2 महीने रहेगी बहार

मध्यप्रदेश में इस साल अक्टूबर के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में सरकार अगले 2 महीनों में चुनाव आचार संहिता से पहले बंपर भर्ती करेगी। इसके लिए प्रशासन कमर कस चुका है।

Government bumper recruitment will be done in Madhya Pradesh in next 2 months will give exam

मध्य प्रदेश में इस साल बंपर सरकारी भर्तियां होने जा रही हैं। अगले 2 महीने नौकरियों की बहार रहेगी, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश सरकार को 1 लाख 24 हजार पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करवाना है। इसके लिए एमपीपीएससी से लेकर व्यापम तक में भर्ती प्रक्रिया में चलेंगी सरकार ने विभागों में खाली पदों को भरने के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

सरकार ने 1 लाख पदों पर भर्ती की घोषणा की थी लेकिन बाद में जब विभागों के खाली पदों की पूरी रिपोर्ट तैयार होकर आई तो यह पद 1 लाख 24000 तक पहुंच गए। इसलिए इन सभी पदों पर चुनाव से पहले भर्ती की कोशिश की जा रही है। जिसमें आउटसोर्स कर्मचारी अलग रहेंगे। हालांकि सरकार ने 3 साल से ज्यादा समय के लिए आउटसोर्स पर रखने वाले कर्मचारियों की पूरी रिपोर्ट मांगी है। आने वाले दिनों में शिवराज सरकार रोजगार को लेकर बड़े कार्यक्रम करेगी। सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम कई बड़े जिलों में आयोजित किए जाएंगे। जहां युवा वोटर्स बड़ी संख्या में है।

किन-किन पदों पर होना है भर्ती

सरकारी विभागों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में केमिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, कृषि अधिकारी, खाद्य विभाग, शिक्षक, पुलिसकर्मी सहित अन्य पदों पर अभी भर्ती होनी है। फिलहाल कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल भी रही है इसके बाद अब पदस्थापना व नियुक्ति के लिए पत्र जारी होंगे। सरकार की कोशिशें की चुनाव से पहले से ज्यादा से ज्यादा भर्ती हो सके।

नई भर्तियों का युवा वोटर्स पर पड़ेगा असर

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में इतने बड़े पैमाने पर भर्ती के पीछे सीधे तौर पर चुनावी गणित है। नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव होना है इसके तहत सितंबर अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लगने की उम्मीद है, इसलिए सरकार 15 अगस्त तक इस भर्ती को पूरा करने का लक्ष्य रखकर काम कर रही है। युवाओं को रोजगार देने की सूरत में चुनावी वोट बैंक को भी फायदा मिलेगा।

एमपी पीएससी स्पेशल मैंस शनिवार से शुरू

मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2019 के स्पेशल में शनिवार से शुरू होगी इसके लिए इंदौर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1815 अभ्यार्थियों को शामिल होंगे। 2019 की मुख्य मेंस का रिजल्ट एक बार जारी हो चुका है, लेकिन कोर्ट के आदेश पर psc को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट संशोधित कर जारी करना पड़ा। इसमें 1815 ऐसे अभ्यर्थी भी चुने गए जो पहले मैंस तक नहीं पहुंच सके थे।

Recommended Video

    अब नवनियुक्त शिक्षकों को पहले साल 70% और दूसरे साल 100% सैलरी दी जाएगी, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+