Kuno National Park से फिर खुशखबरी, मादा चीता गामिनी ने दिया 5 शावकों को जन्म, वीडियो में मां कर रही दुलार

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी आई हैं। यहां मादा चीता गामिनी (Gamini) ने पांच शावकों को जन्म दिया है‌। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर शावकों की फोटो भी शेयर की है।

मादा चीता गामिनी की उम्र 5 वर्ष बताई जा रही है। जिसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को शावकों के जन्म पर शुभकामनाएं दी है।

good-news-again-from-kuno-national-park-female-cheetah-gamini-gave-birth-to-5-cubs

वन मंत्री ने कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। उन्होंने वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड के कर्मचारीयों को चीतों के लिए उपयुक्त वातावरण सुनिश्चित कराने के लिए बधाई दी है।

बताते चलें कि कूनो में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 2 चरणों में कुल 20 चीते लाए गए थे। जिनमें से अब तक 7 की मौत हो चुकी है। अब शावकों की संख्या कूनो में 13 हो गई है। जो कि 17 सितंबर 2022 को पीएम मोदी द्वारा शुरू किए गए चीता प्रोजेक्ट के लिए बड़ी उपलब्धि है। कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 13 वयस्क और 13 शावक मौजूद हैं। यानी अब कुल 26 चीते हो गए हैं।

देखें Video-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+