मध्य प्रदेश: छात्रा ने नहीं किया होमवर्क, टीचर ने छह दिन में लगवाए 168 थप्पड़

Recommended Video

    Shocking ! Homework न करने की Student को सजा मिली 168 Slaps | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक स्कूल टीचर का अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक 12 वर्षीय आदिवासी लड़की के होमवर्क न करने से नाराज टीचर ने उसे क्लास की ही बाकी छात्राओं से थप्पड़ लगवाए। ये सिलसिला छह दिनों तक चलता रहा। शिक्षक के आदेश पर छात्रा को इन 6 दिनों में 168 बार थप्पड़ लगावाए गए। इस मामले में छात्रा के पिता ने स्कूल प्रधानाचार्य और पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।

    सभी लड़कियों ने 2-2 थप्पड़ मारे

    सभी लड़कियों ने 2-2 थप्पड़ मारे

    छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीमार थी इसलिए वो स्कूल से मिला हुआ होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी। 11 जनवरी को जब वो स्कूल पहुंची तो विज्ञान विषय के शिक्षक, मनोज कुमार वर्मा ने होमवर्क पूरा नहीं होने पर उसपर भड़क गए और उन्होंने क्लास की अन्य 14 लड़कियों से बीते 11 से 16 जनवरी तक हर रोज मेरी बेटी को 2-2 थप्पड़ लगवाए।

    पिटाई से फिर बीमार हुई छात्रा

    पिटाई से फिर बीमार हुई छात्रा

    छात्रा के पिता ने आगे बताया कि इस पिटाई और प्रताड़ना से उनकी बेटी एक बार फिर से बीमार हुई। वो बहुत ही डरी हुई है और दोबारा स्कूल नहीं जाना चाहती है। हमने जब उससे स्कूल न जाने का कारण पूछा तब उसने हमें ये आपबीती बताई। बाते दें कि छात्रा इस सरकारी अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है।

    प्रधानाचार्य ने किया शिक्षक का बचाव

    प्रधानाचार्य ने किया शिक्षक का बचाव

    यह मामला सामने आने के बाद जब स्कूल प्रधानाचार्य से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने शिक्षक की इस गलत का हरकत का फ्रेंडली सजा बताते हुए बचाव किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह एक फ्रेंडली सजा थी जो कमजोर बच्चों को दी जाती है। हम छात्रा के अभिवाहक से बात करेंगे। वहीं डीएम आशीष सक्सेना ने बताया कि उनके इस मामले की खबर हुई है। स्कूल की अन्य छात्राओं ने इस घटना की पुष्टि भी की है। मामले में आगे जांच चल रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+