आम आदमी पार्टी को MP में मिला बड़ा चेहरा, पूर्व विधायक ममता मीणा ने पूर्व IPS के साथ AAP की सदस्यता की ग्रहण
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा चेहरा मिल गया है। दरअसल, भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीना ने अपने पति पूर्व आईपीएस रघुवीर सिंह मीणा के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के सामने उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
बता दे ममता मीणा ने भाजपा से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से माना जा रहा था कि वह आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगी। ममता मीना फिलहाल जिला पंचायत सदस्य है। ममता चाचौड़ा विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज थी। दरअसल भाजपा ने चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रियंका मीणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से ही ममता मीना लगातार इसका विरोध कर रही थी।

वैसे तो मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उतना असर दिखाई नहीं देता, जिससे वे सरकार बना ले। हालांकि कई बड़े चेहरे के पार्टी में शामिल होने से एक मजबूत विपक्ष के रूप में जरूर आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में स्थान बना रही है।
मत्था टेक कर बीजेपी को किया अलविदा
गुना के चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीना ने बीते दिन भाजपा से रिजाइन कर दिया था। ममता जब इस्तीफा देकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकली तो उन्होंने ऑफिस के बाहर मत्था टेक कर बीजेपी को अलविदा किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। भाजपा छोड़ने से पहले ममता ने अपने समर्थकों के लिए जनादेश यात्रा निकाली थी, जिस दौरान वे चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को कर करते हुए भोपाल पहुंची थी।












Click it and Unblock the Notifications