वन विभाग के एसडीओ ने की शर्मनाक हरकत, 'मैं भगवान हूं' बोलने वाले नशेड़ी का वीडियो वायरल
Guna News: गुना जिले के वन विभाग एसडीओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बिजली विभाग के अधिकारी को अश्लील गालियां देते हुए नजर आ रहा है।
इस मामले के बाद पुलिस ने वन विभाग के एसडीओं और उनके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि वन विभाग के एसडीओं अपने कार्यालय की बिल्डिंग की लाइट कटने पर इतने खफा हुए कि उन्होनें शराब के नशे में अपने साथियों के साथ बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक के घर पर जाकर हंगामा कर दिया।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बमोरी में पदस्थ बिजली विभाग के असिस्ट मैनेजर पीयूष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि शाम लगभग 7 बजकर 21 मिनट पर कॉल आया कि मैं फोरेस्ट ऑफिस से बोल रहा हूं, मेरे ऑफिस की सप्लाई कट गई है। मैंने बिल जमा करवा दिया है। मेरी सप्लाई चालू करवाए तो मैंने बताया कि अभी तुरंत लाइन कर्मचारी को भेज कर चालू करवा देता हूं।
पीड़ित जानकारी कि इसके तुरंत बाद शाम करीब 7 बजकर 35 मिनट पर मेरे निवास पर काले कलर की स्कार्पियों हूटर बजाते हुए आई। जिसमें सुरेश कुमार अहिरवार फोरेस्ट एसडीओ सहित 3 अज्ञात व्यक्ति मेरे घर पर आए। यहां आने के बाद उन्होंन मुझसे और उप केंद्र पर उपस्थित सब स्टेशन ऑपरेटर अरविंद लोधा के साथ अभद्रता कर गालियां देने लगे और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे।
इतना ही नहीं मेरे साथ मौजूद ऑपरेटर से झूमा-झटकी करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमनें डायल 100 को जानकारी दी थी। पुलिस सूचना का सुनकर ये सभी लोग भाग गए। इस मामले के बाद पुलिस ने एसडीओं सुरेश पचोरी सहित उनके तीन अन्य साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
पहले भी हो चुका है मामला दर्ज
एसडीओ सुरेश अहिरवार के खिलाफ एक आदिवासी महिला कांस्टेबल ने भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। सुरेश अहिरवार ने अब दोबारा हंगामा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी से गाली गलौज की है। बमोरी पुलिस ने विद्युत विभाग के अधिकारी पीयूष कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications