मध्य प्रदेश में बाढ़ से बिगड़े हालात, शिवराज चौहान ने की समीक्षा बैठक, राहत कार्यों की ली जानकारी

भोपाल, 3 अगस्त: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात हैं। खासतौर से ग्वालियर-चंबल अंचल में हालात नाजुक हैं। 1100 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं और 200 से ज्यादा गावों में लोगों को निकालने के लिए टीमें भेजी गई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक की है और राहत कार्यों को तेज करने को कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिवराज सिंह से फोन पर बाढ़ को लेकर जानकारी ली है।

madhya pradesh

शिवराज सिंह ने कहा है कि अतिवृष्टि के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र के 1,100 से अधिक गाँव प्रभावित हैं। शिवपुरी और श्योपुर में 2 दिन में ही 800 मिमी बारिश हो गई है। इस अप्रत्याशित बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है। मैं कल से बाढ़ग्रस्त इलाकों के स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हूँ। कल से ही राहत और बचाव कार्य जारी है। कल ही एनडीआरएफ और वायुसेना के बचाव दल को बुला लिया गया है। अब तक 1,600 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 200 गांव अभी घिरे हुए हैं, जहाँ बोट द्वारा बचावकार्य जारी है। मेरी सभी कलेक्टर एवं रेस्कयू से जुड़े अधिकारियों से चर्चा हुई है। मणिखेड़ा डैम के 10 गेट खोले गए हैं। प्रभावित गाँवों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था। लोगों को ऊँचे स्थानों पर भेजकर सुरक्षित किया गया तथा राहत शिविर व भोजन की व्यवस्था की गई है। शिवपुरी में कंट्रोल रूम से मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया और यशोधरा राजे नजर बनाए हुए हैं।

Recommended Video

    CM Shivraj Singh Chouhan का फैसला, MP में अवैध शराब बेचने वालों को होगी कड़ी सज़ा | वनइंडिया हिंदी

    बाढ़ की स्थिति को देखते हए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है। इस दौरान एमपी में बाढ़ के बारे में पीएम ने जानकारी ली है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी दी है। इस दौरान सीएम ने पीएम से सेना की मदद के लिए भी चर्चा की है। पीएम मोदी ने एमपी को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

    ग्वालियर-चंबल के इलाके में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। उस इलाके में सभी नदियां पूरी तरह से उफान पर हैं। इसकी वजह से कई जगहों से संपर्क भी टूट गया है। वहीं, उस इलाके में डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है। शिवपुरी के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सेना के चार हेलीकॉप्टर पहुंच गए हैं और बाढ़ के पानी से घिरे तीन गांवों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+