MP News: मुर्दाघर में रखे शव की आंख-नाक गायब, चूहों के कुतरने का शक

गुना शहर के तलैया मोहल्ले में रहने वाले ट्रक चालक प्रदीप चंदेल की पोस्ट मार्टम से पहले उसकी आंख गायब हो गयी। इसको लेकर उसके परिजनों और समर्थकों ने जिला अस्पताल परिसर में हंगामा किया।

MP News: मध्यप्रदेश के एक जिला अस्पताल से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मुर्दाघर में रखे एक शव की आंख-नाक गायब हो गईं। अंदेशा जताया जा रहा है कि शव की आंख-नाक चूहों ने कुतरी हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं है कि ये काम चूहों का ही है।

इस घटना से पीड़ित परिजनों में गुस्सा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।पूरा मामला गुना जिला अस्पताल का है।

fold dead body eyes nose missing (1)

पीड़ित परिवार वालों के जानकारी अनुसार शहर के तलैया मोहल्ला में रहने वाले ट्रक चालक का 26 वर्षीय प्रदीप चंदेल को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। मुर्दाघर में जिस समय डेडबॉडी रखी गई थी। उस समय डेड बॉडी पर किसी तरह के खरोंच के निशान नहीं थे। मगर, कुछ समय बाद आंख और नाक गायब मिली।

परिवार के अनुसार, इस बारे में जब अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की गई तो घटना को गंभीरता से न लेते हुए कहा गया कि चूहे या कोई दूसरा जानवर डेड बॉडी को कुतर गया होगा। इस जवाब से नाराज होकर परिजनों ने हंगामा कर दिया।परिजनों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आंखों को निकालकर बेच दिया गया है।

इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की शिकायत पुलिस से की गई। परिजनों का कहना है कि मुर्दाघर में किसी शव के साथ गलत व्यवहार कैसे संभव है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन इस घटना में कुछ भी कहने से बच रहा है।

टीआई सिटी कोतवाली अनूप भार्गव ने जानकारी दी कि युवक की मौत के बाद शव मुर्दाघर में रखा गया था। अस्पताल प्रबंधन इस घटना को देख रहा है। डेडबॉडी की आंख-नाक कैसे गायब हुई। इसकी जांच की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+