शादीशुदा महिला का प्रेमी नहीं लाया गिफ्ट तो केरोसिन छिड़क जिंदा जलाया
शादीशुदा महिला का प्रेमी नहीं लाया गिफ्ट तो केरोसिन छिड़क जिंदा जलाया
भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक शादीशुदा महिला के अपने प्रेमी को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। ये शख्स महिला के घर पहुंचा था, जहां दोनों ने संबंध बनाए और फिर दोनों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि महिला ने उससे किसी गिफ्ट की मांग की थी लेकिन वो खाली हाथ ही पहुंच गया, जिस पर दोनों में लड़ाई हुई।


गांव की ही महिला से थे संबंध
मंडला जिले के मलारा गांव की 30 साल की महिला का गांव के ही एक 35 साल के शख्स से अफेयर था। महिला के पति की गैर-मौजूदगी में दोनों मिलते थे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। बीते हफ्ते भी दोनों मिले थे। इसी बीच किसी गिफ्ट और रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों भिड़ गए।

कमरे में रखा केरोसिन डाल जलाया
पहले तो दोनों में बहस हुई फिर मारपीट होने लगी। मारपीट बढ़ी तो महिला ने कमरे में रखा केरोसीन को प्रेमी पर उड़ेल दिया इतना ही नहीं उसने माचिस लाकर उसको आग भी लगा दी। आग लगने के बाद वो घर से बाहर भागा तो लोगों ने उस पर कंबल डाल आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में तोड़ा दम
बुरी तरह से जल चुके शख्स ने अस्पताल में पुलिस को अपने बयान दिए उसने बताया कि गांव की ही उसकी प्रेमिका ने उस पर केरोसिन उडेलकर उसे जलाया है। पुलिस ने उसके बयान के बाद मामला दर्ज कर लिया। बीते 28 अगस्त को शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications