MP: पूर्व विधायक रमेश सक्सेना बोले, बीजेपी में बिकते हैं 10 से 15 लाख में टिकट, वीडियो हुआ वायरल

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में पूर्व भाजपा विधायक रमेश सक्सेना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे आरोप लगाते नजर आ रहे है कि भाजपा में टिकट के लिए बोली लगाई जाती है। इस बार टिकट 10 से 15 लाख रुपये में बिकेगा। बाद में दूसरे वीडियो में उन्होंने इस बात का खंडन किया है। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

EX BJP MLA ramesh saxena of Sehore severely charged on BJP

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि बोली 10 करोड़ से शुरू हो रही है। भोपाल चले जाना। किसी भी नेता से पूछ लेना। पूरी पार्टी ने तय कर लिया है। सिर्फ शिवराज ने तय नहीं किया। अमित शाह की टीम का निष्कर्ष है। 116 सीटों में सरकार बन जाती है। 150 टिकट ऐसे लोगों को देते हैं, जो दमदारी से जीत रहे हैं। बाकी 80 टिकट ऐसे दिए जाते हैं, जिनका पैसा पार्टी फंड में चला जाए।

दूसरी वीडियो में किया खंडन
बाद में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए पहले वीडियो की निंदा और खंडन किया है। दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं ग्रामीण क्षेत्र से अभी सीहोर लौटा हूं। मुझे पता चला है कि ऐसा कोई वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैंने पार्टी के लोगों पर आरोप लगाया है। उनके अनुसार वास्तव में ये चर्चा के दौरान ग्रामीण मुझसे पूछ रहे थे कि शहर में ऐसा वातावरण है। शहर में ऐसी चर्चा चल रही है कि करोड़ों में टिकट बिक रहा है। उसे रिपीट करते समय किसी ने जान बूझकर भ्रम फैलाने के लिए, मेरी छवि खराब करने के लिए उतनी बात काटकर वीडियो वायरल कर दिया। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। मैं बीजेपी में रह चुका हूं। मैंने आज तक टिकट के लिए किसी को एक पैसा तक नहीं दिया। बीजेपी में हमेशा सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+