बीजेपी की लहर का असर, 14 प्रत्याशी बने निर्विरोध पार्षद

निकाय चुनाव के मतदान के पहले ही अंचल में बीजेपी क 14 प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध पार्षद, सबसे ज्यादा 10 प्रत्याशी दतिया जिले से चुने हए निर्विरोध

दतिया, 23 जून। ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी की लहर का असर देखने को मिला है। यहां बीजेपी के 14 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें से 10 प्रत्याशी अकेले दतिया जिले से हैं जबकि तीन प्रत्याशी शिवपुरी जिले से हैं और एक प्रत्याशी मालनपुर से है। कुल मिलाकर ग्वालियर चंबल अंचल में बीजेपी के 14 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

bjp
गृहमंत्री के जिले से चुने गए 10 निर्विरोध प्रत्याशी
दतिया जिला मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का गृह जिला है। यहां से बीजेपी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं। दतिया के 6 वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इसके साथ ही दतिया जिले के ही बरौनी में भी बीजेपी के तीन पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसके अलावा दतिया जिले के ही भांडेर से बीजेपी के एक पार्षद प्रत्याशी को निर्विरोध चुन लिया गया है। बीजेपी के 10 प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने का श्रेय गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री की रणनीति के तहत ही बीजेपी को यह सफलता हासिल हो सकी है।
10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने पर बीजेपी में खुशी का माहौल
अकेले दतिया जिले के निकाय चुनाव में बीजेपी के 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने से दतिया जिले की बीजेपी में खुशी का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ता और नेतागण इस जीत के लिए एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और मिठाइयां भी खिला रहे हैं।
शिवपुरी और मालनपुर में चुने गए 4 निर्विरोध बीजेपी पार्षद
खुशी की खबर बीजेपी के लिए शिवपुरी और मालनपुर से भी निकल कर आई है। शिवपुरी में बीजेपी के 3 प्रत्याशियों को निर्विरोध पार्षद चुन लिया गया है इसके साथ ही मालनपुर में भी बीजेपी के एक प्रत्याशी को निर्विरोध पार्षद चुन लिया गया है।
पहले ही दांव में बीजेपी निकल गई आगे
नगरी निकाय चुनाव में पहले ही दांव में बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल चुकी है। ग्वालियर चंबल अंचल में पहले चरण के चुनाव के पहले ही बीजेपी 14 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। ऐसे मैं बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश भर गया है। इसका असर मतदान वाले दिन भी देखने को मिलेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+