महिलाओं को पीटने वाला विधायक कौन है? ट्रांसफार्मर मांगने गई तो साहब सिंह ने बाल पकड़कर पीटा
Congress MLA Sahab Singh Gurjar: ग्वालियर जिले के ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर आदिवासी और दलित समाज की महिलाओं ने मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगा है। महिलाओं का कहना है कि बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर विधायक के निवास पर गए हुए थे।
मारपीट की शिकार हुई महिलाओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी मुताबिक ग्रामीण विधानसभा की मऊ पहाड़ी इलाके में बिजली समस्या को लेकर कुछ महिलाएं कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के घर अलकापुरी पहुंची हुई थी, महिलाओं ने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विधायक जी ने विधानसभा चुनाव में DP लगवाने का वादा किया था। इस वादे को याद दिलाने विधायक जी के पास पहुंचे थे लेकिन गुस्से में विधायक साहब सिंह गुर्जर ने उनके बाल पड़कर उनको जमीन पर पटक दिया और उनके साथ मारपीट की है।
मारपीट की शिकार महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का शिकायती आवेदन भी दिया है। महिलाओं ने विधायक पर गंदी-गंदी गाली देने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने के बाद ASP क्राइम ब्रांच सियाज के एम ने महिलाओं को आश्वासन दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप सरासर निराधार हैं। कुछ लोग उनके यहां बिजली की समस्या लेकर आए थे, जिसके लिए कई बार बिजली विभाग को पत्र भी लिखा गया है और उनके सामने भी आज फोन किया था लेकिन बाहर निकलने के बाद उन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

उन्हें समझाइश दी गई लेकिन वो लोग झूमाझटकी करने लगे, तोड़फोड़ करने लगे। कुछ महिलाओं ने शराब भी पी रखी थी। ऐसे में पीएसओ आगे आए तो उनमें से कुछ लोगों ने पीएसओ की रिवॉल्वर भी छीनने का प्रयास किया है। जिसके संबंध में भी थाने में शिकायत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications