भूमाफिया से तंग था बुजुर्ग किसान, कीचड़ में लोटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगा न्याय

Farmers, rolling in the mud at the Collectorate

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक किसान की सुनवाई जब नहीं हुई तो उसने अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाने अनाेखा तरीका निकाला है। परेशान किसान कलेक्ट्रेट तक कीचड़ में लेट-लेटकर जनसुनवाई में पहुंचा और दंबगों से परेशानी की दर्द भरी व्यथा सुनाई है।

किसान की मांग थी कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उसने कई जगह शिकायत किया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम के सामने भी गुहार लगाई लेकिन उसकी समस्या का हल नहीं हुआ। इसलिए उसने विरोध स्वरूप यह तरीका अपनाया।

Farmers rolling in the mud at the Collectorate

मंगलवार को जनसुनवाई के समय किसान अपने विकलांग पिता के साथ कलेक्टर से मिला। जिला कलेक्टर ने 7 दिन के अंदर उनकी समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया है।

जानकारीमुताबिक खंडवा के सेहजला ग्राम में रहने वाला किसान श्याम मंगलवार को जनसुनवाई में कीचड़ से सनी हालत में पहुंचा था। पीड़ित किसान जनसुनवाई में पहुंचने से पहले एसडीएम कार्यालय गया था। उसका आरोप है कि उसकी सुनवाई नहीं हुई इसलिए वह एसडीएम कार्यालय से कीचड़ से पटी सड़क पर लेटते हुए कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में शामिल होने पहुंचा। किसान ग्राम सेहजला का रहने वाला है।

पीड़ित किसान का कहना है कि उसने अनेकों जगह आवेदन दिए लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसलिए उसने विरोध का यह तरीका अपनाया और कीचड़ में सनी सड़क पर लौटता हुआ वह एसडीएम कार्यालय से कलेक्टर कार्यालय तक जनसुनवाई में पहुंचा और अपनी समस्या जिला कलेक्टर के सामने रखी। कलेक्टर ने किसान की समस्या सुनने के बाद उसे 7 दिन में निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

इधर जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के जानकारी मुताबिक एक किसान जनसुनवाई में आए थे । उनकी समस्या थी कि उनकी जमीन का सीमांकन नहीं हो रहा है। उनकी जमीन पर किसी ने अतिक्रमण कर लिया है। मैंने एसडीएम को अवगत करा दिया है। अगले 7 से 10 दिन में उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा
जिला कलेक्टर का कहना है कि मेरे संज्ञान में या मामला पहली बार आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+