MP News: छुट्टियों में नहीं रुकेगा गेहूं उपार्जन का काम, इस दिन तक स्लॉट बुक कर सकते हैं किसान

मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी उपार्जन केन्द्रों पर आगामी 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गेहूं की खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसके लिए किसान स्लॉट बुक करा सकते हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि, यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। किसान इन तिथियों में स्लॉट बुक कर बिना किसी परेशानी के गेहूं विक्रय कर सकेंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Bhopal

कलेक्टरों को दिए गए निर्देश

खाद्य मंत्री राजपूत ने समस्त जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में उपार्जन केन्द्रों की निरंतर मॉनीटरिंग करें। उपार्जन कार्य से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों और एजेंसियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को कतारों में लंबा इंतजार न करना पड़े, तुलाई, रख-रखाव, भुगतान और परिवहन की सभी व्यवस्थाएँ समय पर और पारदर्शिता से हों।

किसानों को न हो कोई असुविधा

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि, सरकार किसान हितैषी है। यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसलिए अवकाश के दिन भी उपार्जन कार्य जारी रखा जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी उपार्जन केन्द्र से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गेंहू उपार्जन हेतु 02 अतिरिक्‍त केन्‍द्र खोले गये

शासन के निर्देशानुसार कलेक्‍टर आदित्‍य सिंह के मार्गदर्शन में जिले में गेंहू उपार्जन का कार्य 05 मई 2025 तक किया जाना है। जिले में कुल गेंहू उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 18905 हुए हैं। आज दिनांक तक जिले में कुल 5295 किसानों द्वारा गेहू उपार्जन हेतु स्लॉट बुक किये गये है। शासन द्वारा स्लॉट बुकिंग की अवधि 26 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी इसरार खांन ने बताया कि जिले में गेंहू खरीदी हेतु 24 केन्द्र निर्धारित किये गये थे। पंजीयन की अधिकता होने से 02 अतिरिक्त केन्द्र तहसील अशोकनगर में सेवा सहकारी समिति डोंगर स्थान शिवम वेयरहाउस ग्राम डंगोरा फूट एवं तहसील बहादुरपुर में राधे-राधे स्व सहायता समूह ग्राम झागर बमुरिया स्थान श्री राधे वेयरहाउस ग्राम कुकावली में खोले गये है। स्लॉट बुक कराये जाने हेतु कृषकों को सूचित किया जायेगा।

ये भी पढ़े- MP के इन गांवों को मिलेगी नई पहचान, बनेंगे वृंदावन, CM मोहन यादव का ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+