MP News: होर्डिंग लगाकर शादी के लिए दुल्हन ढूंढ रहा है रिक्शा चालक, बायोडाटा पढ़कर लोग हो रहे हैरान
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से अनोखे तरीके से दुल्हन ढूंढने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपने ई रिक्शा पर बकायदा होर्डिंग पर अपना बायोडाटा लगाकर घूम रहा है। युवक का नाम दीपेन्द्र राठौर है जो ई-रिक्शा चलाता है।
उसने ई-रिक्शा में एक बड़ा होर्डिग लगा रखा है। इसमें उसने अपनी पूरी जानकारी (जैसे कि शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि) लिखी है। ई-रिक्शा को लेकर वो शहर में घूम रहा है। जहां भी वो रिक्शा लेकर जाता है, लोग होर्डिंग में लिखी जानकारी को पढ़ने लगते हैं। फिलहाल, युवक शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

दीपेन्द्र राठौर उसने बताया कि उसकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है। मगर, कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। वो चाहता है कि उसकी शादी हो जाए। इसलिए वो शादी करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है।
होर्डिंग में उसने एक विशेष बात लिखी है। वो ये है कि शादी करने में जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति और धर्म की लड़की उसके पास शादी का प्रस्ताव लेकर आ सकती है या उसके परिवार के लोग आ सकते हैं।
उसने कहा कि होर्डिंग लगाकर लड़की को खोजने की इस पहल में उसके माता-पिता की भी सहमति है। माता-पिता पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं। इसलिए उनके पास शादी के लिए लड़की खोजने का टाइम नहीं है। इसलिए उसे ऐसा करना पड़ रहा है।
उसने बताया कि फिलहाल वह खुद का ई-रिक्शा चलाता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका कहना है कि जो भी लड़की उसकी जीवन संगिनी बनेगी, वो हमेशा उसे खुश रखेगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications