चुनावी रंजिश के चलते पैरों में कर दिए सरिए से छेद
गुना में अनंत नाम के युवक को चुनावी रंजिश के चलते अगवा करके कर दिए गए सरिए से पैर में छेद, मारपीट कर हड्डियां तोड़ी
गुना, 7 जुलाई। गुना में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए उसके पैरों में सरिए से जख्म कर दिए गए। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट करते हुए उसके जिस्म की कई हड्डियां भी तोड़ दी गई। पूरा मामला गुनाह के शहरोक गांव का है।

सरपंच के चुनाव को लेकर हुई है रंजिश
जानकारी के अनुसार शहरोक गांव में दीवान सिंह कुशवाह और हरिनारायण सिंह सरपंच पद के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव जीतने को लेकर दोनों ही प्रत्याशियों के बीच में चुनावी रंजिश भी चल रही है। इसी चुनावी रंजिश के चलते दीवान सिंह के पक्ष के अनंत सिंह नाम के युवक के साथ बर्बरता की गई।
पैर में सरिए से कर दिए छेद, पिटाई करके हाथ पैर भी तोड़े
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह को भूरा धाकड़ और जगदीश के साथ ईश्वर धाकड़ मिलकर पकड़ ले गए। अनंत को रस्सियों से बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट इतनी की गई की अनंत की हड्डियां तक टूट गई। इतना ही नहीं अनंत के पैर में सरिए से छेद भी कर दिए।
पुलिस के दबाव के चलते बची जान
जब अनंत को अगवा करके उसके साथ मारपीट करने की जानकारी अनंत के परिजनों को मिली तो वे सीधे पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबाव बनाया। जिसके बाद अनंत की जान बच सकी। अनंत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने दर्ज कर ली एफआईआर
इस घटना के बाद पुलिस ने गोलू धाकड़, ममता बाई, ईश्वर और भूरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोन थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications