MP News: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस जिले में बकाएदारों पर FIR; अब इनकी बारी?
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बिजली विभाग ने बिजली चोरी और बिल बकाया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मैहर क्षेत्र के बदेरा थाना अंतर्गत विद्युत चोरी और बिजली बिल न जमा करने के मामलों में न्यायालय ने चार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया है। ये वारंट अमिलिया और भदनपुर गांव के निवासियों के खिलाफ जारी किए गए हैं।

आरोपियों की सूची
1. रामखेलावन गोंड, पिता मदन सिंह, निवासी अमिलिया।
2. बिहारी साकेत, पिता कोँगा साकेत, निवासी भदनपुर।
3. पुरुषोत्तम साकेत, पिता दमड़ी साकेत, निवासी भदनपुर।
4. ललुआ साकेत, पिता सरमन साकेत, निवासी भदनपुर।
मामले का विवरण
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों पर लंबे समय से बिजली चोरी और बिजली बिल का भुगतान न करने का आरोप है। इन पर पहले भी न्यायालय द्वारा कई नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे न्यायालय में अनुपस्थित रहे।इसके बाद अब न्यायालय ने वारंट जारी कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।
विद्युत विभाग का बयान
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद जब आरोपी सहयोग नहीं करते, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत वारंट जारी किया जाता है। यह कार्रवाई अन्य बकायादारों और बिजली चोरी में शामिल लोगों के लिए एक सख्त संदेश है।
सख्त कार्रवाई की तैयारी
अब स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें और अवैध बिजली उपयोग से बचें।
यह घटना विद्युत चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ प्रशासन की कड़ी कार्रवाई को दर्शाती है। यह अन्य बकायादारों के लिए भी चेतावनी है कि वे समय पर बिल का भुगतान करें और किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल न हों।












Click it and Unblock the Notifications