MP: 'आप वाले, बाप वाले और कांग्रेस वाले, सबको मिला सबक...', दिल्ली चुनाव पर बोले CM मोहन यादव
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में शुरूआती रुझान BJP के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं, जहां शुरुआती रुझानों में BJP आगे नजर आ रही है। वहीं चुनाव नतीजों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया।
इंदौर आए प्रदेश के मुखिया CM डॉक्टर मोहन यादव ने BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी है। CM मोहन यादव ने मंत्री तुलसी सिलावट समेत तमाम नेताओं को अपने हाथों से लड्डू खिलाया है।

इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की शुरुआती रुझानों पर कहा कि, प्रधानमंत्री का जनता के साथ जुड़ाव, भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत, और देश का बदलता हुआ मिजाज, सब एक दिशा में जा रहे हैं, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग है, जिनकी छोटी मानसिकता है, जो देश और प्रदेश को वर्षों से गुमराह करते आए, ऐसे सारे तत्वों की लगातार हर हो रही है। 2019 हो या 2023 लोकसभा चुनाव के बाद हम सब देखते हैं कि, 2023-24 के चुनाव में किस प्रकार से गंदे-गंदे हथकंडे अपना कर आखिरी लड़ाई कांग्रेस ने सब को झूठ बोलकर जो तिनके की तरह बिखर गए, और लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद के चुनाव केंद्र के चुनाव की तरह जा रहे हैं। गुमराह करने के लिए एक विखंडतावाद पूरे देश में फैलाया था, सबको सबक है, अपने आप में, कि वह अपने अंदर झांक कर देखे, वह आप पार्टी वाले हो, बाप पार्टी वाले हो, कांग्रेस पार्टी वाले हो, इन सभी को सोचने की आवश्यकता है कि, देश की जनता इन सभी की असलियत जान चुकी है। यह फैले हुए कीचड़ में कमल खिल रहा है, इस बात का आनंद है, सभी को बधाई देना चाहता हूं।
कुछ ऐसे रहे शुरुआती रुझान
शुरुआती रुझानों की बात करें तो शुरुआती रुझानों में BJP, 30 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, तो वहीं आम आदमी पार्टी, 10 से ज्यादा सीटों पर आगे है। इसी के साथ कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं अब आम आदमी पार्टी के नेता धीरे-धीरे इन आंकड़ों के बदलने की बात कहते नजर आ रहे हैं, तो वहीं BJP जीत के प्रति आश्वासन नजर आ रही है। इधर, मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर मिल रही बढ़त से BJP का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां BJP इसका श्रेय मोदी सरकार की मुस्लिम हितेषी योजनाओं को दे रही है। उधर, कांग्रेस दिल्ली में संघर्ष करती नजर आ रही है, जहां फिलहाल, कांग्रेस एक सीट पर आगे है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में BJP और आम आदमी पार्टी के बीच कटी टक्कर देखने मिल रही है। दिल्ली में अबकी बार आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच को टक्कर है, जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगभग 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र में नई दिल्ली ओखला, बदली, बुराड़ी, द्वारका, चांदनी चौक, बदरपुर और आदर्श नगर जैसी विधानसभा में शामिल है। बहरहाल, दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनती है, यह आने वाला वक्त बताएगा।
ये भी पढ़े- Delhi Chunav Result: मुस्लिम बाहुल्य सीटों का क्या है हाल?, कौन आगे, कौन पीछे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications