Datia News: नरोत्तम मिश्रा का ट्रेन में दिखा शायराना अंदाज, कहा- ऐ बेखबर, तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के
Datia Election 2023 News: मध्य प्रदेश में भाजपा के काद्यावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया सीट पर मिली हार के बाद एक अलग अंदाज में नजर आ रहे है। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल जाते समय ट्रेन से शायराना अंदाज में कहा कि "इतना भी गुमान ना कर अपनी जीत पर ये बेखबर, तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरी हार के हैं"
बता दे 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों ने पूरे देश को आश्चर्यचकित किया है। जहां एमपी में प्रचंड बहुमत हासिल कर भाजपा ने जितना चौंकाया है, उतना ही दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की हार ने सब को चौंकाया है। दतिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद नरोत्तम मिश्रा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए शेरो शायरी करते हुए नजर आ रहे है।

इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में कार्यकर्ताओं से कहा था कि मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं। सरकार आपकी, ललकार आपकी, और दरकार भी आपकी। उन्होंने कहा कि किसी किंचित भ्रम में मत आना, समुद्र का पानी उतरता देख किनारे घर मत बना लेना। मैं लौट कर आऊंगा।
सरकार के संकटमोचक की भूमिका में रहे नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमेशा शिवराज सरकार में संकटमोचक की भूमिका निभाई है। सदन के अंदर हो या सड़क पर हो, वह हमेशा विपक्ष पर हमला करते हुए नजर आए। उन्होंने राष्ट्रीय लेवल लेकर राज्य स्तर तक कांग्रेस सरकार के दिग्गज नेताओं के बयान पर पलटवार किया। सरकार के प्रवक्ता के रूप में हर विषय पर गंभीरता से सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष को करारा जवाब भी दिया। सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हो या फिर विपक्ष के आरोप, वे हमेशा मुखर रहे।
दतिया सीट का परिणाम
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को इस बार चुनाव में 88,977 वोट मिले, वहीं दिग्गज बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को 81,235 वोट मिले। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस ने मात्र 7742 वोटों से जीत दर्ज की। इससे पहले यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राजेंद्र भारती को ही महज 2,656 मतों के अंतर से चुनाव जीत हराया था।












Click it and Unblock the Notifications