Datia News: 12 बदमाशों ने डगरई टोल नाके पर बरसाई गोलियां, जान बचाने कुएं में कूदे दो कर्मियों की मौत

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से 5 किलोमीटर दूर डगरई टोल प्लाजा पर मंगलवार रात बदमाशों ने संगीन वारदात को अंजाम दिया। यहां गरीब दर्जन भर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की बौछार से बचने के लिए टोलकर्मी भागने लगे। इस बीच दो कर्मचारियों ने जान बचाने के लिए कुएं में चलांग लगा दी, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई।

ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स न देने के लिए वीआईपी लेने से निकलने पर विवाद हुआ था इसके बाद यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

12 miscreants opened fire at Dagrai toll post in Datia two employees jumped into the well to escape

बता दे दतिया जिले से 5 किलोमीटर दूर डगरई टोल प्लाजा पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से खौफजदा टोल कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई जान बचाने के लिए टोल मैनेजर और शिफ्ट मैनेजर ऑफिस के पीछे बने कुएं में कूद गए। कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई।

Recommended Video

    Datia News: 12 बदमाशों ने डगरई टोल नाके पर बरसाई गोलियां, जान बचाने कुएं में कूदे दो कर्मियों की मौत

    कब हुई दतिया टोल घटना

    घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है टोल पर मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे इस भगदड़ में जान बचाने के लिए भेज टोल मैनेजर श्रीनिवास सिंह, निवासी आगरा और शिफ्ट मैनेजर शिवाजी ने दफ्तर के पीछे बने कुएं में चलांग लगा दी, इससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। खबर पाकर चिरुला थाने का पुलिस बल जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक नकाबपोश बदमाश फरार हो गए।

    बिना टोल दिए वीआईपी लाइन से निकलने को लेकर हुआ था विवाद

    टोल पर विप लाइन से निकलने को लेकर पहले विवाद हुआ। फिर कुछ देर बाद करीब एक दर्जन अज्ञात बदमाश टोल पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से पूरे टोल में दहशत फैल गई। फायरिंग की यह वारदात टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई। सीसीटीवी का DVR जप्त कर अब पुलिस बदमाशों की पड़ताल में जुटी है।

    कई बार हो चुका है खूनी संघर्ष पुलिस ने नहीं दिखाई बदमाशों पर सख्ती

    बताया जा रहा है कि दतिया के चिरूला थाने से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर डगरई टोल प्लाजा है। यहां पहले भी कई बार विप लाइन से बस बार ट्रैक्टर निकालने को लेकर बड़ी वारदातें हो चुकी है 2 दिन पहले ही टोल प्लाजा पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट हुई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाने में की। ऐसे कई मामले सामने आए, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा देने और बदमाशों को पकड़ने में सख्ती नहीं दिखाई।

    10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR

    इस घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने वन इंडिया को बताया कि टोल प्लाजा पर गोली चलने की खबर आई थी। हम खबर पाकर फौरन मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना में तोल के दो कर्मचारी जान बचाने के लिए भागे, जिनकी कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस पूरी घटना में 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हमलावरों को जल्द चिन्हित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+