दमोह में मगरमच्छों का आतंक, देखा तो लोगों के उड़े होश, मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
दमोह इलाके नौरादेही अभयारण के सर्रा रेंज और तेंदूखेड़ा ब्लॉक में एक साथ दो अलग-अलग मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव के पास पहुंच गए थे। बमुश्किल इनका रेस्क्यू कर सुरक्षित नदी में छोड़ा गया।

Madhya Pradesh के दमोह जिले में नौरादेही वन्य प्राणी अभयारण्य के सर्रा रेंज में गांव के पास करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ झाड़ियों के पास बैठा था, इसी दौरान तारादेही वन परिक्षेत्र इलाके में भी स्टापडेम के पास एक मगरमच्छ लोगों को दिखा था। लोगों रेंज के वन विभाग को इनकी सूचना जिसके बाद मगरमच्छों का रेस्क्यू प्रारंभ किया गया था।

वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार तेंदूखेड़ा ब्लॉक में दो मगरमच्छ नदियों से बाहर निकल आए। जिसकी सूचना वन अमले को लोगों द्वारा दी गई। वन अमला ने मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर दोनों मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। पहला मगरमच्छ नौरादेही अभयारण्य की सर्रा रेंज के अंतर्गत खमतरा ग्राम से निकले नदी से निकलकर खेत में बनी झाड़ियों के नीचे आकर बैठ गया था। जिसकी लम्बाई लगभग आठ फीट थी। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना नौरादेही अभयारण्य की रेंज सर्रा के रेंजर को दी गई। रेंजर ने तत्काल अपना स्टाफ भेजा और रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा और बाद में नौरादेही से निकलने वाली नदी बामनदेही में छोड़ा गया। इस दौरान सर्रा वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर लखन प्रसाद अहिरवार, बीटगार्ड राजेंद्र राय, विजय तिवारी, दीपक रजक, कैलाश पटेल रेस्क्यू आपरेशन में शामिल रहे।
Recommended Video

नवनर्मित स्टापडेम के पास बैठा था खतरनाक मगरमच्छ
दमोह जिले में ही शाम को एक और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। दूसरा मगरमच्छ तारादेही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत गोहदर नदी से निकलकर नवनिर्मित स्टापडेम के पास बैठा हुआ था। कुछ मजदूरों की नजर अचानक स्टाप डेम के सामने बैठे मगरमच्छ पर पड़ गई थी। भारी भरकम यह मगरमच्छ करीब 6 फीट से अधिक लंबा था। जिसकी सूचना तारादेही वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन को दी गई। रेंजर ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू के बाद पकड़ा। वन विभाग ने रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को केकड़ा नदी में सुरक्षित छोड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications