Bus Accident: दमोह-जबलपुर रोड पर यात्री बस और मिनी ट्रक में भिडंत, दो दर्जन यात्री घायल
Bus accident मप्र के दमोह से जबलपुर जा रही एक यात्री बस नोहटा थाना इलाके में अभाना टेक के पास मिनी ट्रक से आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में तेज टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई और उसमें सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इधर टक्कर के बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग सीट पर फंस गया, जिसे आधे घंटे की मशक्कत के बाद गेट तोड़कर निकाला गया।

दमोह जिले में नोहटा थाना क्षेत्र के अभाना की टेक पर शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो हो गई। यात्री बस उछलकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, बाकी अन्य को भी चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगो एवं पुलिस के द्वारा बस से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस वाहन की मदद से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर सभी घायलो का इलाज जारी है।

ट्रक डाइवर स्टेयरिंग के नीचे फंसा, पैर फैक्चर, गेट तोड़कर बाहर निकाला
नोहटा थाना पुलिस के अनुसार बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस तिवारी ट्रांसपोर्ट कंपनी की है जो दमोह से जबलपुर के बीच चलती है। दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर घटना में ट्रक की स्टेयरिंग में फंस गया था, बड़ी मुश्किल से स्थानीय लोगो की मदद के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications