हिजाब विवाद: NCPCR का खुलासा, इदरीश खान चला रहा श्रीराम बॉयज हॉस्टल! जांच हो
हिजाब विवाद से सुर्खियों में बनी दमोह की गंगा-जमना स्कूल व संस्था भोपाल में मंजिल भवन में श्रीराम बॉयज हॉस्टल का संचालन कर रही है, हालांकि इसमें प्रबंधन अपना नाम उपाध्याय बता रहा है, यह खुलासा NCPCR अध्यक्ष ने किया है।
Hijab Controversy: मप्र के दमोह जिले में हिजाब विवाद से सुर्खियों में आए गंगा-जमना स्कूल संस्था पर धर्मांतरण, टेरर फंडिंग से लेकर जबरन हिन्दू बच्चों को उर्दू की शिक्षा दिलाना, अयातें बढ़वाना, माफिया के रूप में देश-दुनिया में कारोबार करने का खुलासा हो चुका है। अब NCPCR के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुलासा किया है कि संस्था भोपाल में श्रीराम के नाम पर बॉयज हॉस्टल संचालित कर रही है, उन्होंने इसकी जांच की बात भी कही है।
गंगा-जमना स्कूल प्रबंधकों का कारोबार अरब देशों तक फैला है, अमूमन यह संस्था रेत, खनन, दाल मिल से लेकर दर्जनों काम कर रही है। संस्था का चेहरा माफिया के रुप में सामने आ रहा है। इधर सीएम के निर्देश के बाद जांच प्रारंभ हुई तो उधर जीएसटी, वन विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों ने एक साथ जांच शुरू कर दी है।

एनसीपीसीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या लिखा...
दमोह मध्यप्रदेश में स्कूल के माध्यम से बच्चों को धर्मांतरण के लिए ग्रूम करने के आरोप में जांच के घेरे में आए संदिग्ध गंगा जमुना ग्रुप द्वारा प्रदेश की राजधानी में भोपाल में छात्रों के लिए एक हॉस्टल संचालित करने की सूचना भी मिली है।
इस का नाम श्री राम हॉस्टल होने की जानकारी मिल रही है,प्रबंधक भी अपना नाम उपाध्याय बता रहा है।
क्या पहचान बदल के हॉस्टल चलाया जा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications