Kuno National Park: मादा चीता ज्वाला के शावक ने तोड़ा दम, दो महीने में 4 चीतों की हो चुकी है मौत
कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला के शावक ने अपना दम तोड़ दिया। प्रमुख वन संरक्षक ने शावक की मृत्यु का कारण कमजोरी बताया।

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते के शावक की मौत हो गई। बीते दो महीने के भीतर अब तक कुल चार चीतों की मौत हो चुकी है। मादा चीता ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से एक की मौत हो गई है।
प्रमुख वन संरक्षक जेएस चौहान ने शावक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मादा चीता ने चार बच्चों को जन्म दिया था, जिनकी हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। लेकिन, आज जब निगरानी टीम ने पार्क का दौरा किया तो शावक कमजोर दिख रहा था, इसलिए टीम ने पशु चिकित्सकों को बुलाया और शावक को अस्पताल ले गई। लेकिन 5 से 10 मिनट बाद ही शावक की मौत हो गई। मृत्यु का कारण अत्यधिक कमजोरी है। हालांकि, विस्तृत जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता लग पाएगी।
चीतों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय केंद्र सरकार ही ले सकती है, ये हमारे वश में नहीं है।
नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। दो से 3 महीने के अंदर ही मादा चीता साशा, दक्षा और नर चीता उदय की मौत के बाद अब कूनो में 24 मेसे 20 चीते बचे हैं। जिसमें से 17 नर मादा चीते और 3 शावक हैं।












Click it and Unblock the Notifications