Crocodile Rescue : मगरमच्छ के काबू में आते ही सवारी करने लगा युवक, समझाइश पर माना

Crocodile Rescue एमपी के सागर जिले में सुखचैन नदी से निकलकल एक मगरमच्छ आबादी के बीच सड़क पर आ गया। दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद जैसे ही लोगों ने मगरमच्छ को रस्सियों से जकड़ा उन्हीं में से एक युवक मगरमच्छ का जबड़ा पकड़कर सवारी करने की स्टाइल में उसकी पीठ पर जा बैठा। जब लोगों ने उसे समझाया तब वह माना। दरअसल युवक मगरमच्छ को देखकर पहले गुस्से में था, बाद में वह उसे पकड़ने वालों के साथ उसकी सवारी का आनंद लेने के लिए मदद करने पहुंच गया था। हालांकि उसके साथियों ने तत्काल उसे समझाकर मगरमच्छ को उठवाया और गाड़ी में डलवाया।

भार-भरकम मगरमच्छ सड़क पर देख लोगों के होश उड़े

भार-भरकम मगरमच्छ सड़क पर देख लोगों के होश उड़े

मप्र के सागर जिले की देवरी तहसील में सुखचेन नदी बीच शहर से होकर बहती है। दोनों तरफ आबादी बसी हुई है। इस नदी में बीते कुछ दिनों से करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था। लोग इसको लेकर दहशत में थे। बीती देर रात मगरमच्छ अचानक नदी के पास सड़क पर आया गया। महाकाली वार्ड और पृथ्वी वार्ड के बीच सड़क पर बड़े मगरमच्छ को देख हड़कंप मच गया, लोगों में दहशत फैल गई। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए और मगमच्छ को घेरकर खड़े हो गए।

Recommended Video

    नदी से मगरमच्छ सड़क पर पहुंचा, दो घंटे चला रेस्क्यू
    सूचना के बाद दो घंटे तक नहीं आया वन विभाग का अमला

    सूचना के बाद दो घंटे तक नहीं आया वन विभाग का अमला

    देवरी में मगरमच्छ बीच सड़क पर आबादी वाले इलाके में आने की खबर वन विभाग को दी गई थी। इसके बावजूद करीब दो घंटे तक वन विभाग का अमला मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों ने खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने का मन बनाया। उन्होंने लाठियों, रस्सियों के सहारे मगमरच्छ को पकड़ने के जतन शुरु कर दिए़। बड़ी मुश्किल के बाद मगमरच्छ रस्सियों के फंदे की जकड़ में आ पाया।

    रेस्क्यू के दौरान एक युवक के पैर को घायल कर दिया

    रेस्क्यू के दौरान एक युवक के पैर को घायल कर दिया

    मगरमच्छ को जब लोग पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, उस दौरान एक युवक पर उसने छपट्टामार दिया, इससे युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक को तत्काल वाहन से उसे अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। इसी दौरान एक युवक ने मगरमच्छ का रेस्क्यु करने के दौरान उसका जबड़ा पकड़ लिया और रस्सियों से उसे बांध लिया। वह युवक गुस्से और रोमांच में मगरमच्छ की सवारी करने उसकी पीठ पर बैठ गया। जब लोगों को उसकी हरकत समझ आई तो उसे समझाकर हटाया गया।

    मवेशी पकड़ने के वाहन में बंधक बनाकर रखा

    मवेशी पकड़ने के वाहन में बंधक बनाकर रखा

    स्थानीय युवकों ने मगरमच्छ को काबू में कर उसे रस्सियों से जकड़कर हाथो-हाथ उठाकर पास ही खड़े नगर पालिका के आवारा मवेशी पकड़ने वाले वाहन में डालकर रखा। करीब एक घंटे तक उसे बंधक बनाकर वाहन में ही निगरानी करते रहे। बाद में जब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने आक्रोश जताया। हालांकि बाद में टीम ने मवेशी वाहन से मगर को निकालकर अपने वाहन में जाल में बांधकर रखवाया और ले गए। उसे नौरादेही के जंगल में स्थित तालाब में छोड़ा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+