मध्य प्रदेश में गाय का समूह करता है कचरा वाहन का पीछा, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
माँ की ममता का कोई अंत नहीं। उसका प्यार सागर से भी ज्यादा गहरा और आकाश से भी ऊँचा होता है। ये सिर्फ कहने की बातें नहीं है। माँ के प्यार की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो प्यार के बदले में कुछ नहीं चाहती। उसका प्यार निःस्वार्थ होता है। माँ की ममता की सबसे खूबसूरत बात है कि ये सिर्फ इंसानों में नहीं बल्कि जानवरों में उसी तरह देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है मध्य प्रदेश में वायरल हुए एक वीडियो में, जिसमें एक गाय कचरे के ट्रक के पीछे कई किलोमीटर तक भागती नजर आ रही है।

कचरा वाहन का करती है पीछा
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेवढा उनाव हाईवे का है। वीडियो में कुछ गाय नगर पालिका के कचरा वाहन के पीछे भागती हुई नजर आ रही है। मामले की पड़ताल की तो पता चला कि यहां एक गाय के समूह में से एक बछड़े की किसी वजह से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद नगरपालिका का कचरा वाहन उस गाय के बछड़े को उठाकर ले गया। तभी से यह गाय और उसका समूह उस नगर पालिका के कचरा वाहन के पीछे लगे हुए हैं। जब भी यह कचरा वाहन गाय के समूह को दिखाई देता है तो कुछ गाय उस कचरा वाहन के पीछे इस आस में लग जाती हैं कि उसका बछड़ा शायद उसे वापस मिल जाए। यह वीडियो जिस दिन से सोशल मीडिया पर डाला गया है तभी से यह जमकर वायरल हो रहा है।

जानवरो में भी होती है भावनाए
ममता का अर्थ तो हम सभ जानते है। यही ना कि, एक मां का अपने बच्चों के प्रति स्नेह। पर बहुत सारे लोगों को लगता होगा, प्यार महोब्बत ओर ममता मे क्या अंतर है, मैं तो कहूंगा अंतर तो कुछ नही,पर जो स्नेह मां अपने ममता के भाव से करती वह दूसरा कोई नही कर पाता है। प्यार-महोब्बत तो सब करते है, पिता से लेकर प्रियकर या प्रेयसी तक पर इन मे वह मां वाला स्नेह नही होता।
इंसानो की तरह ही जानवरों की ममता भी उतनी ही गहरी और पवित्र होती है, हां बस उनकी अभिव्यक्ति के लिए उनके पास अधिक माध्यम नहीं होते। इसलिए हमे यह समझना होगा की जानवरों को हानि पहुँचाना, उन्हें अपने शौक के लिए मार देना गलत है। हालांकि इस मामले में किसी की कोई गलती तो नजर नहीं आती लेकिन समाज में ऐसे कई उदहारण हमारे सामने आते रहते हैं जिनमे बेज़ुबानों को बेरहमी से तड़पाया जाता है या मार दिया जाता है। हमे यह भी समझना होगा की पशु चाहे आवारा हो, पालतू हो, या जंगली, भावनाए प्रतियेक प्राणी में होती हैं और दर्द भी सभी को बराबर होता है।












Click it and Unblock the Notifications