देश में पहला 'हीरे' के आकार में होगा 'पन्ना रेलवे स्टेशन', जनकपुर में CM ने किया भूमिपूजन
पन्ना को जल्द ही रेलवे स्टेशन मिलने वाला है। सबसे खास बात डायमंड आकार में स्टेशन भवन का निर्माण होगा। सीएम ने कहा कि ट्रेन की सुविधा होने से यहां जल्द ही विकास के बढ़ेगा और पन्ना में नया निवेश भी आएगा।

नए रेलवे स्टेशन भवन निर्माण का भूमिपूजन और शिलान्यास करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पन्ना को रेल लाइन से जोड़ने के लिए हीरे के आकार का रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है। छत्रसाल महाराज की राजधानी पन्ना अब नए मुकाम पर पहुंचेगी। अब पन्ना बढ़ेगा, निवेश और रोजगार आएगा। उन्होंने कहा कि पन्ना की चमक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे स्टेशन के रूप में नया रत्न जड़ा है। पन्ना अब रेलवे से जुड़ने जा रहा है। रेलवे लाइन होने से निवेश की दृष्टि से पन्ना अब उद्योगपतियों का पसंदीदा क्षेत्र होगा।














Click it and Unblock the Notifications