CM Shivraj ने मां कंकाली देवी का पूजन किया, गौरव दिवस में बोले, विकास में कमी नहीं छोड़ेंगे
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पन्ना में मां कंकाली देवी का अद्भुत मंदिर है। मैया की मूर्ति देखकर ऐसा लगता है कि जगत जननी मां साक्षत अपने बच्चों पर आशीर्वाद की वर्षा कर रही हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पन्ना गौरव समारोह में शिरकत की थी। इसके पूर्व उन्होंने जिले के पवई इलाके के बनौली कुंआतला स्थित मां कंकाली देवी मंदिर में माता के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया फिर यहां आयोजित 151 सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि मां कंकाली यहां विराजकर साक्षात हम बच्चों पर आशीर्वाद की वर्षा कर रही हैं। आयोजन के बाद पन्ना में कृषि महाविद्यालय का भूमिपूजन भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना जिले के बनौली में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 151 नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने नव दंपतियों से कहा फेरे में सात वचन लिए हैं, उनका पालन करें। CM चौहान मां कंकाली मंदिर प्रांगण कुआंताल बनौली में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा विवाह होने के बाद शरीर अवश्य दो होते हैं, किंतु आत्माएं एक होती हैं। उन्होंने कहा बेटियां खुश रहें। श्री चौहान ने कहा 49 हजार रूपये का चेक दिया जा रहा है, बेटियां जरूरत के अनुसार अपना सामान ले सकती हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कन्याओं का पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसेवा अभियान-2 में आमजन से सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों की 67 सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है, आप सब इन सेवाओं का लाभ लें। कार्यक्रम में संभागायुक्त वीएस रावत से अभियान की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा जनसेवा अभियान में लोगों को शासन की मंशा अनुरूप लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पवई विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम चल रहे हैं, उनमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी, जो भी आवश्यक कार्य बताए जायेगें, प्राथमिकता से उन्हें कराया जायेगा।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा मैं यहां आकर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, जिसमें लाखों बेटियां लखपति बनी है और सरकार ने उनके विवाह का जिम्मा लिया हैं। मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना प्रदेश में चल रही हैं, इस योजना को देश के अन्य प्रांत सरकारों ने भी अनुसरण किया हैं। श्री तोमर ने दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे सभी नव दंपतियों को आशीष देते हुए सुखमय और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कंकाली माता के दर्शन करने का सौभाग्य मिला हैं। श्री तोमर ने कहा मुख्यमंत्री श्री चौहान जब मुख्यमंत्री बने थे तो मप्र में बेटी बचाना चुनौती थी, भ्रूण हत्याएं हो रही थी लेकिन मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिद्धांत पर काम किया और लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई, बेटियों की परवरिश पढ़ाई लिखाई के इंतजाम किए। उन्होंने सभी नव दंपति जोड़ो को बधाई शुभकामनाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications