Damoh: हर‍िद्वार में गंगा उठाकर भी पलटे पार्षद! पथर‍िया में कांग्रेस का नगर पाल‍िका अध्‍यक्ष बनवा द‍िया

सागर, 5 अगस्‍त। दमोह ज‍िले में भाजपा को भारी नुकसान उठाना पडा है। यहां की दमोह, पथर‍िया व ह‍िन्‍डोर‍िया नगर पाल‍िका पर भाजपा साफ हो गई। शुक्रवार को तीनों जगह कांग्रेस के अध्‍यक्ष चुन ल‍िए गए हैं। सबसे हैरत की बात पथरियां के 8 पार्षद बीते द‍िनों हर‍िद्वार में गंगाजल को अंजल‍ि में उठाकर भाजपा-बसपा का अध्‍यक्ष बनवाने की सौगंध खा रहे थे, लेक‍िन यहां कांग्रेस का अध्‍यक्ष बन गया, वह बसपा से पार्षद बना था और कांग्रेस में जाकर अध्‍यक्ष बन गए। यहां पर कोई न कोई एक पार्षद हाथ में गंगा उठाकर, कसम खाकर भी पलट गया है।

पथर‍िया में कांग्रेस का अध्‍यक्ष बना

दमोह ज‍िले की पथरिया में नाटकीय घटनाक्रम के बाद आख‍िरकार नगर पाल‍िका पर कांग्रेस का अध्‍यक्ष चुना गया है। यहां वार्ड नंबर छह से सुंदर व‍िश्‍वकर्मा को अध्‍यक्ष चुना गया है। उन्‍हें 8 वोट म‍िले जबक‍ि उनके व‍िरोधी राकेश राठौर को 7 वोट प्राप्‍त हुए हैं। सुंदर व‍िश्‍वकर्मा की जीत को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे। सुंदर कांग्रेस से जीते थे और चर्चाएं थीं कि वे बसपा में चले गए हैं। कांग्रेस ने बाकायदा उनके नाम की मेनडेट जारी किया था, बसपा का भी उन्‍हें समर्थन म‍िला है। इधर उपाध्‍यक्ष पद पर भाजपा की शोभारानी संतोष दुबे का चुना गया है।

पथर‍िया में कांग्रेस का अध्‍यक्ष बना

बसपा की दबंग व‍िधायक रामबाई का व‍िधानसभा क्षेत्र है
पथर‍िया में बसपा की व‍िधायक रामबाई का काफी प्रभाव है। इस कारण यहां बसपा तीन पार्षद जीतकर लाई थी, जबक‍ि भाजपा 4 पार्षद पर स‍िमट गई थी। कांग्रेस के खाते में 7 पार्षद आए थे। उन्‍हें महज 1 पार्षद की आवश्‍यकता थी। इधर कांग्रेस का एक पार्षद बसपा के खेमे में चला गया था। इस कारण भाजपा को अपना अध्‍यक्ष बनवाने की उम्‍मीद नजर आ रही थी।

केंद्रीय मंत्री ने द‍िल्‍ली बुलाया था, गंगा भी उठाई थी
केंद्रीय राज्‍यमंत्री प्रहलाद पटेल ने पथर‍िया में भाजपा का अध्‍यक्ष बनवाने के ल‍िए जुगत लगाई थी। अघोष‍ित रुप से पार्षदों को द‍िल्‍ली बुलाया गया था। इसमें भाजपा, बसपा के पार्षद भी पहुंचे थे। कुल संख्‍या 8 बताई जा रही थी। मंत्री से जीत का मंत्र लेने के बाद भाजपा संगठन के पदाध‍िकारी इन्‍हें हर‍िद्वार लेकर गए थे, जहां पर गंगा घाट पर हाथ की अंजल‍ि में गंगा उठाकर पार्षद भाजपा-बसपा संगठन का अध्‍यक्ष ज‍िताने की सौगंध खा रहे थे। अब कांग्रेस अध्‍यक्ष को बहुमत म‍िलने के बाद जाह‍िर है कि इनमें से कोई न कोई पार्षद गंगा उठाकर भी पलट गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+