भिंड में 'मृतकों' के लगा दी कोरोना वैक्सीन, मोबाइल पर मैसेज देखकर उड़े परिजनों के होश
भिंड, 2 सितम्बर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में वैक्सीनेशन के कई रिकॉर्ड बनाए है। वहीं, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कथित तौर पर मृत लोगों को वैक्सीन लगा दी गई।

मामला भिंड शहर के चतुर्वेदी नगर का
पूरा मामला भिंड शहर के चतुर्वेदी नगर का है। यहां चतुर्वेदी नगर के समरथ सिंह भदौरिया की मृत्यु 3 मई को हो गई थी और उन्हें सेकंड डोज 18 अगस्त को बुनियादी वैक्सीन सेंटर पर अनीता पूजा के द्वारा लगा दिया गया, जिसका मैसेज परिजनों के पास आया तो परिजन हैरान हो गए कि मरने के उपरांत समरथ सिंह भदौरिया के सेकंड डोज के फाइनल सर्टिफिकेट को उनके नाती अंकित भदौरिया के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो कि वायरल हो गया।

मरने के 3 महीने बाद वैक्सीन
वहीं, दूसरी ओर अटेर क्षेत्र के फूप कस्बे में भी अजीब मामला सामने आया है। इसमें 75 वर्षीय वृद्ध महिला फूला देवी के मरने के 3 महीने बाद वैक्सीन के सेकंड डोज लगने का मैसेज उनके परिजनों के मोबाइल पर आया तो उनके बेटे महेंद्र पुरोहित हैरान हो गए।

ड़ी लापरवाही समझें या भ्रष्टाचार
सूत्रों के मुताबिक बिना वैक्सीन लगाए ही लोगों को सर्टिफिकेट मिलने की खबर आ रही है। अब इसे बड़ी लापरवाही समझें या भ्रष्टाचार। हालांकि इस संबंध में जिला संयोजक एवं सीएमएचओ अजीत मिश्रा ने कहा है कि जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications