MP: 48 घंटे बाद जमा होने पहुंची EVM-VVPAT मशीन, कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Recommended Video

    Madhya Pradesh के Satna में EVM की हुई अदला बदली, देखें Viral Video | वनइंडिया हिंदी

    सागर। मध्य प्रदेश के सागर में एक मिनी बस और दो जीपों में भरकर जमा होने के लिए आई EVM मशीन को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल मचाया। बता दें कि वाहनों में दो दर्जन से अधिक ईवीएम खुरई विधानसभा क्षेत्र में जमा होने पहुंची थी, जिसके बाद बवाल शुरु हो गया। कांग्रेसियों ने प्रशासन पर मशीनों के साथ गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

    EVM लेकर 48 घंटे बाद पहुंचे वाहन

    EVM लेकर 48 घंटे बाद पहुंचे वाहन

    शुक्रवार की शाम सागर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पता चल कि ईवीएम मशीन और वीवीपीएटी मशीनों से भरे तीन वाहन स्ट्रांग रूम में रखने के लिए पहुंचाए थे। कांग्रेसियों को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह एकत्रित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच स्ट्रांग रूम से इन वाहनों को वापस कर दिया गया, जिसके बाद सभी वाहन कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बवाल शुरू कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए कलेक्टर ने पूरे मोर्चे को संभालने का प्रयास किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समझाने की कोशिश भी की।

    कांग्रेसियों ने लगाये गंभीर आरोप

    कांग्रेसियों ने लगाये गंभीर आरोप

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह EVM और VVPAT गृहमंत्री की होटल से लाए गए है, जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखा जा रहा था। इस आरोप के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ और EVM को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान कुछ मशीनों को चेक भी कराया गया। इसके बाद सभी मशीनों को स्ट्रांग रूम से कलेक्ट्रेट ट्रेजरी भेजा गया। जहां भी खुरई विधानसभा के कांग्रेसी एकत्रित हो गए और हो-हल्ला शुरू कर दिया।

    मौके पर पहुंचे अधिकारी

    मौके पर पहुंचे अधिकारी

    इस बीच कांग्रेसियों ने कहा जब तक खुरई के कांग्रेस प्रत्याशी अरुणोदय चौबे नहीं पहुंचते है, तब तक कोई भी EVM ट्रेजरी में नहीं रखी जाएगी। इस दौरान आरोपों की झड़ी भी कांग्रेसियों ने लगाई। शाम करीब साढ़े 6 बजे कांग्रेस प्रत्याशी भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर आलोक सिंह से मामले में चर्चा की। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा EVM के सीरियल नंबर चेक कराने की बात कही जा रही है।

    अधिकारी ने बताई ये वजह

    अधिकारी ने बताई ये वजह

    इस संबंध में खुरई के रिटर्निंग ऑफीसर विकास सिंह का कहना है कि खुरई के लिए 45 EVM और VVPAT रिजर्व के लिए मिले थे। जिनमें से 24 EVM और कुछ वीवीपेट स्थानीय सेक्टर ऑफीसर्स को दे दिए गए थे। शेष EVM जो कि शुरू से ही तीन पुलिस थानों में रखवाए गए थे, उन्हें वापस ट्रेजरी में रखने के लिए भेजा गया था। नियम के लिए मतदान के 48 घंटों के भीतर हमें रिजर्व EVM और VVPAT जमा करना होते है। चूंकि, बीच में मेरी तबीयत बिगड़ गई थी और मैं सिंगरौली आ गया था, इससे थोड़ी देरी हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+