मध्य प्रदेश: इमाम से मोदी की मुलाकात पर कांग्रेस ने जताया विरोध, मस्जिद के बाहर दिखाए काले झंडे
इंदौर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में दाऊदी बोहरा समाज के लोगों के बीच पहुंचे। जिस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सय्यदना साहब से मुलाकात कर रहे थे। ठीक उसी वक्त कांग्रेस ने राजबाड़ा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध किया है। दरअसल,कांग्रेस कार्यकर्ता राफेल विमान डील में हुई गड़बड़ी और मंहगाई के खिलाफ ज्ञापन लेकर प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राजबाड़ा पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मंहगाई के खिलाफ भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि,शुरुआती तौर पर पुलिस इसे सामान्य विरोध प्रदर्शन मान रही थी। लेकिन कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता गया और कांग्रेसी प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए सैफी मस्जिद की ओर जाने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर झड़प भी हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ता सैफ मस्जिद की ओर बढ़ते तभी पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को जबरन गाड़ी में बिठाया गया और इस दौरान भी उनकी नारेबाजी जारी रही। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद की गिरफ्तारी देने के लिए अपनी संख्या को बढ़ाया। फिलहाल सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- पंजाब: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, आम आदमी पार्टी का नेता था मृतक












Click it and Unblock the Notifications