सीएम शिवराज का गुणगान कर कांग्रेस के निशाने पर आए सिंधिया के करीबी विधायक

भोपाल। कांग्रेस सांसद और चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी एक विधायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करने के मामले में कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। उनके द्वारा शिवराज और शिवराज सरकार की योजनाओं की तारीफ वाला एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है।

congress MLA mahendra singh yadav appreciated cm shivraj singh chauhan

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ हैं, इस वीडियो में कोलारस के कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह यादव एक मंच से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं की तारीफ कर रहे हैं और सीएम शिवराज सिंह को धन्यवाद भी ज्ञापित कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही हुए उपचुनाव में सिंधिया ने अपनी पूरी ताकत लगाकर महेंद्र यादव को कोलारस से जिताया था, लेकिन मंच से शिवराज की तारीफ कर उन्होंने कांग्रेस की किरकिरी करा दी है।

अब इस मामले पर घमासान शुरू हो गया है। हालांकि कुछ ही सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है, उससे पहले और बाद में विधायक ने क्या कहा उसकी कोई जानकारी नहीं है। वायरल हो रहा यह वीडियो नगर पचांयत कोलारस की संबल योजना का कार्यक्रम का बताया जा रहा है, वीडियो में कांग्रेस के विधायक महेन्द्र सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी की सरकार की योजनाओं की तारिफ कर रहे हैं और सीएम शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए 200 रू में एक माह बिजली देने वाली योजना को गरीबों की कल्याण की योजना बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+