कांग्रेस ने हिन्दु मुसलमानों को लड़ाया, मंदिर में रोड़ा अटकाया, होशंगाबाद में CM मोहन यादव का बड़ा बयान

होशंगाबाद में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस के लोंगो ने हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने के लिए भगवान राम का मन्दिर नहीं बनने दिया। नित नए वकील खड़े करते रहे। कांग्रेस को आजादी के बाद यह कलंक मिटाना चाहिए था लेकिन 70 साल तक वह लगातार अडंगे लगाते रहे।

दुनिया में उदाहरण दिया कि हमारे यहां मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा भले ही हो लेकिन क्या हिंदू, क्या मुस्लिम आयोध्या में भगवान रामलला के लोकार्पण और शिलान्यास के समय कोई मतभेद नहीं हुआ। वह अरब जहां हमारे धर्म को अलग तरीके से देखा जाता था लेकिन वहां भी भगवान राम के जय जयकार के नारे लगे और भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ।

Congress fought Hindu Muslims created hurdles in temple statement of CM Mohan Yadav in Hoshangabad

मैं इस कुर्सी पर हूं तो यह आप सबका सम्मान है

उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा के चुनावों में मोदी जी के लिए हमारे एक नारे पर, सबने नारा लगाया "एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी।"इस नारे को स्वीकार करते हुए 163 से ज्यादा सीट मिली और प्रचंड बहुमत से सरकार बनी। अगर मैं इस कुर्सी पर हूं तो यह आप सबका सम्मान है कि आपने हमको इस लायक समझा। नेता को जितने वोट मिलते हैं वो एक-एक वोट आपके मान, सम्मान का प्रतीक होता है।

सबसे बड़े लोकतंत्र को सबसे मजबूत हाथों में सौंपना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भारत को यह गौरव भी प्राप्त है कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। दूसरा गौरव, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अगर कोई है तो वह भारत है। हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सिपाही हैं जो लोकतंत्र के रक्षक के नाते जाने जाते हैं इसलिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को सबसे मजबूत हाथ में देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कमल के फूल का बटन दबाना है। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है ।

कांग्रेस ने भ्रम फैलाया कि योजना बंद हो जाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले भी कह रहे थे ये लाडली लक्ष्मी थोड़े दिन की है, पैसे नहीं देंगे। भैया तुम कहते रहो हम अपनी बहनों को सम्मान देते रहेंगे। ये हमारी संस्कृति है। कांग्रेसियों ने कहा , बेरोजगारों का कुछ नहीं कर रहे हैं। पटवारी की परीक्षा हमने कराई और जब आरोप लगाया तो जांच भी हमींने कराई। युवाओं को रोजगार देने का मामला अगर हमने कहा यह योग्य है तो फिर उन्हें 4 महीने लटकाने की देर नहीं की डिप्टी कलेक्टर हों, आरटी, पंचायत इंस्पेक्टर हो अगर उसने एमपीपीएससी के माध्यम से परीक्षा दी है तो उसे वेरिफिकेशन के माध्यम से अलग-अलग विभाग को लटकाने नहीं दिया। एक दिन में 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देकर निर्णय किया।

हमने जनहित के निर्णय किए

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमने जनता की खुशहाली के लिए 3 महीने में एक नहीं अनेकों जनहित के फैसले किए हैं। वो कहते हैं, टाइम नहीं मिला 13 महीने की सरकार में नहीं तो सब कर देते। वाह बाबू करने के लिए तो 3 महीने ही पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि हमने निर्णय किया कि आप इधर रजिस्ट्री कराओ, उधर नामांतरण होगा। हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि किसी की भी मृत्यु अस्पताल में होती है तो उसे घर तक हम अपनी सरकार के माध्यम पहुंचाएंगे। देश में सबसे पहले एयर टैक्सी हमने चालू की। हमने निर्णय किया है हेलीकॉप्टर बीमारो के काम आएंगे। एयर एंबुलेंस की सौगात हम दे रहे हैं। जिस किसी का आयुष्मान कार्ड होगा। वहां उसका इलाज भी फ्री और उसकी हवाई यात्रा भी फ्री। हेलीकॉप्टर में डॉक्टर और नर्स भी रहेंगी। हमारा निर्णय है मोदी है तो मुमकिन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+