MP: 'पुलिस की वर्दी' पहनकर शिवराज सरकार करा रही प्रचार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिवराज सरकार ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में 100 डायल और पुलिस की वर्दी में महिला को दिखाया गया है, जो कथित तौर पर शिवराज सरकार का प्रचार कर रही है। इस वीडियो के वायल होने के बाद सियासत तेज हो गई है। वहीं, कांग्रेस ने इस वीडियो को लेकर शिकाय चुनाव आयोग से करने की बात कही है।

9 दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी शिवराज का गुणगान करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस की डायल 100 को भी दिखाया गया है। डायल 100 में मौजूद महिला पुलिसकर्मी कुछ छात्राओं से बात कर उन्हें समझा रही हैं कि मध्य प्रदेश सरकार में महिलाएं किस तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस द्वारा छात्रों को बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश ही पहला राज्य है जिसने दुष्कर्मियों को फांसी की सजा दिए जाने का नियम बनाया है। मध्य प्रदेश सरकार और शिवराज के राज में महिलाएं और छात्राएं पूरी तरह से सुरक्षित है। यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग में की जाएगी।
जन आशीर्वाद यात्रा में घिरे शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के को लेकर भी कटघरे में है। इस मामले को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शिवराज सरकार से जवाब मांगा है। इसके लिए सरकार को 4 सप्ताह का समय दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications