MP News: जीतू पटवारी की खिलाफत करने वाले नेता कांग्रेस से बाहर, 6 साल के लिए निष्कासित

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह के खिलाफ आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता अजय चोरडिया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी ने अनुशासन भंग करने को लेकर की है।

अजय चोरड़िया ने पिछले दिनों प्रेस वार्ता लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र भंवर सिंह के खिलाफ अलग-अलग तरह की बातें कहीं थी, जिसमें उन्होंने इन दोनों ही नेताओं को उनके पद से हटाने की भी मांग हाई कमान से की थी।

Indore

मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक चला दिखाई नहीं दे रहा है, जहां पिछले दिनों कांग्रेस नेता अजय चौरडिया की ओर से प्रेस वार्ता कर हाई कमान को आईना दिखाया गया था, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदलने की मांग भी की गई थी।

वहीं इसके बाद कांग्रेस हाई कमान की ओर से अजय चौरडिया को नोटिस जारी किया गया था। वहीं नोटिस का जवाब चौरडिया ने अपने अंदाज में दिया था। इसके बाद अब कांग्रेस संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अजय चौरडिया को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।

कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय चौरड़िया ने प्रेस वार्ता कर अलग-अलग मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी थी, जहां उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को आईना दिखाने के साथ ही एमपी में कांग्रेस की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को हटाने का सुझाव दिया था।

कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने बताया था कि, वर्तमान विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य, पूर्व विधायक, सीनियर नेता, पूर्व मंत्री से बहुत डिटेलिंग में पिछले 6-7 महीने से बात हो रही है। सभी का जो मेरे पास फीडबैक है, जो लोग मुझे बोल रहे हैं, उन लोगों की कुछ मजबूरियां है। कुछ चुनाव लड़ना चाहते हैं, कुछ चुनाव लड़ रहे हैं। कोई किसी पद पर है। किसी को कोई पद चाहिए। सभी से बात कर पिछले 7 महीने से लगातार फीडबैक ले रहा हूं, मध्य प्रदेश कांग्रेस को किस तरह से डेवलप किया जाए।

सभी जगह से एक बात आ रही है, हाई कमान कब तक मध्य प्रदेश में हारे हुए नेताओं को काम सीख कर होशियार करने का काम मध्य प्रदेश में करेगा। दुख की बात है, हमारे प्रदेश अध्यक्ष अभी-अभी 35 हजार वोट से हारे हैं। महासचिव चुनाव अपने क्षेत्र में हारे हैं।

ये भी पढ़े- MP News: जीतू पटवारी की शिकायत करने वालों को पार्टी ने थमाया नोटिस, मिला ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+