MP News: जीतू पटवारी की शिकायत करने वालों को पार्टी ने थमाया नोटिस, मिला ये जवाब
मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक चला दिखाई नहीं दे रहा है, जहां पिछले दिनों कांग्रेस नेता अजय चौरडिया की ओर से प्रेस वार्ता कर हाई कमान को आईना दिखाया गया था, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदलने की मांग भी की गई थी।
वहीं इसके बाद कांग्रेस हाई कमान की ओर से अजय चौरडिया को नोटिस जारी किया गया था। वहीं अब नोटिस का जवाब चौरडिया ने अपने अंदाज में दिया है।

आपके द्वारा प्रेषित पत्र में लिखा गया है कि, मेरे द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के विरूद्ध वक्तव्य दिया गया है, जो कि असत्य होकर मनगढ़ंत है। मैं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य होकर अपनी आत्मा, मन, मस्तिष्क एवं विचारों से पूर्ण रूप से कांग्रेसी हूं। मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का पूर्ण निष्ठा एवं आस्था से आदर, सम्मान एवं विश्वास करता हूं। मेरे द्वारा कभी भी राष्ट्रीय नेतृत्व के संबंध में कोई टीका-टिप्पणी अपने वक्तत्व में नहीं की गयी है।
आपके द्वारा पत्र में लिखी गयी अन्य बातों के संबंध में मेरा स्पष्टीकरण है कि, मेरे द्वारा पत्रकार वार्ता में जो भी वक्तव्य या बात रखी गयी है, वह किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के विरूद्ध न होकर पार्टी की संगठनात्मक स्थिति की तथ्यात्मक जानकारी होकर पार्टी के प्रति सद्भावना एवं संवेदना रखने वाले हजारों-हजार कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासियों की भावनाओं का प्रतिबिंब है, जिसके बारे में मेरे व्दारा समय-समय पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी एवं संगठन को इन सभी तथ्यों से कई बार अवगत् कराया जाता रहा है।
कांग्रेस पार्टी एक ऐसा संगठन है, जहां सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती है, जिस कारण पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की जड़े भी बहुत मजबूत है और यही कांग्रेस परिवार की शक्ति है। हम सभी के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी भी इस बात का समर्थन करते हैं।
इस विषय पर मैं आगे भी कार्यकर्ताओं की भावना अनुसार पार्टी की अनुशासन समिति के समक्ष कई तथ्यात्मक जानकारी मौका मिलने पर सप्रमाण अवश्य रखना चाहूंगा। आशा है कि, आगामी समय में पार्टी संगठन की मजबूती के लिये हम जैसे कार्यकर्ता एवं प्रदेशवासियों की भावनाओं के अनुरूप निर्णय, कार्य एवं व्यवहार अवश्य किये जाएंगे।
ये भी पढ़े- MP News: अपनों के ही निशाने पर जीतू पटवारी, अब इस नेता ने हाईकमान को दिया हटाने का सुझाव












Click it and Unblock the Notifications