अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए कंप्यूटर बाबा, बोले- मुझे सुरक्षा दें, जान को है खतरा'

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कंप्यूटर बाबा ने खुद की जान को खतरा बताया है। वह अब हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। उन्होंने याचिका दायर की है, कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। बाबा ने ये भी कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो उसके लिए शिवराज सरकार जिम्मेदार होगी। हाईकोर्ट का द्वार खटाखटाने के अलावा कंप्यूटर बाबा ने रीट पिटीशन में प्रिंसीपल सेकेट्री होम मिनिस्ट्री, आईजी, डीआईजी, कमिश्नर कलेक्टर को पार्टी बनाते हुए विशेष सुरक्षा मांगी है। माना जा रहा है कि अब अदालत में जल्द याचिका पर सुनवाई होगी।

शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कम्प्यूटर बाबा

नर्मदा को मुद्दा बनाया है सरकार ने
बकौल कंप्यूटर बाबा,''मैं लगातार नर्मदा के लिए लड़ रहा हूं। मुझे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते मैंने अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। जिसके चलते मुझे न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। संत समागम होने के बाद मुझे लगातार किसी न किसी माध्यम से धमकियों की जानकारी मिल रही है।

शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कम्प्यूटर बाबा

कहा- भाजपाई मार देने की कह रहे हैं
उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन आ रहे हैं। उनके समर्थकों को भी फोन कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने उनसे उनकी सुरक्षा में तैनात गनमैन भी ले लिया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कम्प्यूटर बाबा

राज्यमंत्री बना दिए गए थे बाबा
कंप्यूटर बाबा को राज्यमंत्री मप्र में शिवराज सरकार ने ही बनाया। बाद में इस पद से इस्तीफा देने के बाद बाबा के सुर बदल गए। वे अब शिवराज सरकार के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। 23 अक्टूबर को बाबा ने इंदौर में संत समागम सम्मेलन का आयोजन कर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद ग्वालियर में बाबा का समागम होना था, लेकिन उनकी अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद रोक दिया गया।

छह महीने रहे सरकार में
कंप्यूटर बाबा ने पिछले साल नर्मदा सफाई अभियान चलाया था। इस दौरान उन्होंने शिवराज की नर्मदा यात्रा पर सवाल उठाए थे। इसके बाद शिवराज सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया है। कंप्यूटर बाबा छह महीने सरकार में राज्य मंत्री रहे। जैसी ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी तो, उन्होंने राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और अब एक बार फिर बाबा सरकार का विरोध करने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 साल की मासूम लापता होने के 3 दिन बाद इंदौर थाने के नाले में मृत मिली, 'अंकल' पर दुष्कर्म के आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+