MP: दमोह कलेक्टर के बंगले से दुधारु गाय चोरी, कोतवाली पुलिस और कर्मचारी तलाश में जुटे

मप्र के दमोह जिला कलेक्टर के बंगले से गाय चोरी हो गई। गाय चोरी होने के बाद बंगले के स्टाफ और कोतवाली थाना इलाके के स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस और बंगले के स्टाफ को शक हुआ तो पड़ोस में मौजूद एक अवैध डेयरी का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि गाय नहीं मिली।

कलेक्टर की गाय तलाशती पुलिस

दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के बंगले पर सरकारी व्यवस्था के तहत गाय पाली गई हैं। बंगले में दूध बाहर से नहीं मंगाया जाता है, बल्कि बंगला परिसर में ही गायों को रखा गया है। इनकी देखरेख के लिए बंगले में स्टाफ तैनात रहता है। अंदर बाकायदा एक गौशाला बनाई गई है। कलेक्टर बंगला के स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि बंगले की सरकारी गाय चोरी हो गई है। इसके बाद पुलिस स्टाफ सकते में आ गया। दो दिन तलाशने के बाद भी गाय का अता-पता नहीं चला है। आशंका है कि किसी ने उस गाय को चुराकर अपने घर या खेत गौशाला में बांध लिया होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर बंगले में सफेद रंग की शासकीय दुधारु गाय पली है, जो बंगला परिसर क्षेत्र में ही विचरण करते हुए गौशाला में बांधी जाती थी। शनिवार की दोपहर 12 बजे से परिसर क्षेत्र में गाय नहीं मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिसर में जांच पड़ताल में पता लगा कि गाय बंगले से नदारद है। तत्काल ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस का अमला भी लगातार दो दिन से खोजबीन में जुटा है, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। गाय दुधारू है, इसलिए अमूनन देर सवेर अपने बछड़े के पास लौट आती, लेकिन 2 दिन तक गाय का ना मिलना संदेह पैदा करता है।

कसाई मंडी इलाके तक पहुंची पुलिस, लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली
पुलिस की खोजबीन में कसाईओं द्वारा गाय को अगवा करने का अंदेशा जताया गया था, इस कारण बीते रोज कसाई मंडी के आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने गाय को तलाश किया है। कर्मचारियों के अनुसार गाय ने दो माह पूर्व ही बछड़े को जन्म दिया था। गाय को कसाइयों के अलावा अन्य जगह भी तलाशा जा रहा है, जहां उसे ले जाकर बांधने की आशंका हो सकती हैं।
गाय चोरी केशक में तोड़ा कलेक्टर बंगले से लगा अतिक्रमण

संदेह में डेयरी संचालक का अतिक्रमण तोड़ा
कलेक्टर बंगले से लगा हुआ एक यादव परिवार कच्चा निर्माण करके डेयरी संचालन कर रहा था। जिसने बंगले के ठीक बगल में वर्षों से अतिक्रमण कर रखा था। गाय की पतासाजी करने के दौरान बंगले में कर्मचारियों को बाजू के डेयरी संचालक पर भी संदेह हुआ। जिससे पुलिस ने भी पूछताछ की। चूंकी मामला डीएम साहब के बंगले की गाय चोरी से जुड़ा है, इसलिए रविवार को अवकाश के दिन ही नगर पालिका के अमले ने डेयरी संचालक का अतिक्रमण तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान डेयरी का सामान भी जब्त कर लिया गया। हालांकि सोमवार दोपहर तक गाय नहीं मिल सकी थी।

संदेह में डेयरी संचालक का अतिक्रमण तोड़ा

विधायक रामबाई की अभद्रता के बाद चर्चाओं में रहे थे कलेक्टर
पथरिया विधायक रामबाई परिहार ने कुछ दिनों पहले कलेक्टर को उनके ही कार्यालय में खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस दौरान उन्होंने अभद्रता करते हुए बेवकूफ, आंखें फूट गई, कम अक्ल है, जैसे शब्दों का उपयोग कर कलेक्टर की सार्वजनिक बेज्जती की थी। इसके बाद प्रशासनिक हलकों में विधायक के खिलाफ आक्रोश के बाद कलेक्टर ने पुलिस में विधायक रामबाई के खिलाफ एफआईआर कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+