MP News: इस जिले में गौशाला से हटेगा अतिक्रमण, इन स्थानों पर होगा एक्शन

मध्यप्रदेश के शाजापुर में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान किये जाने वाले पौधरोपण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अभी से तैयारी करें। किस नर्सरी से कौन से पौधे खरीदे जाना है, प्लानिंग करें। उक्त निर्देश कलेक्टर ऋजु बाफना ने समयसीमा पत्रों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये।

बैठक में कलेक्टर बाफना ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समाधान में चयनित शिकायतों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को निर्देश दिये कि खराब पड़ी नलजल योजनाओं के मरम्मत का कार्य करवाएं। साथ ही जल निगम एवं जलजीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई ग्रामीण सड़कों के रेस्टोरेशन के काम में तेजी लाएं।

Bhopal

कुछ ऐसा है पूरा मामला

जलजीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण हुई योजनाओं जिनका ग्राम पंचायतों को हस्तांतरण हो गया है, का निरीक्षण करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये। साथ ही अपूर्ण नलजल योजनाओं को शीघ्र पूरा कर मार्च के अंत तक ग्राम पंचायतों को हस्तांरित करने के लिए भी कलेक्टर ने कहा। जिन नलजल योजनाओं का हस्तांतरण गलत तरीके से हुआ है, उनका निरीक्षण कर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की जायेगी। लापरवाही करने वाले सहायक यंत्रियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।

जनपद पंचायत शाजापुर की ग्राम पंचायत रूलकी के सचिव द्वारा शिकायतकर्ता आवेदक की मृत्यु होने पर अंत्येष्टी सहायता राशि के संबंध में समय पर जाँच कर रिपोर्ट नहीं देने पर कलेक्टर ने एक वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र देने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग अधिकारी को कालापीपल आईटीआई मुख्य भवन के सामने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ऐसे हितग्राही जिन्हें किश्त प्रदान कर दी गई है और आवास निर्माण शुरू नहीं हुआ है, के बैंक खातों पर रोक लगाने के निर्देश दिये। गौशालाओं की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को दिये।

कृषि उपसंचालक को कलेक्टर ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं को 01 अप्रैल से शुरू कराने के निर्देश दिये। रबी उपार्जन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर खरीदी से जिले के स्वसहायता समूहों के सीएलएफ को जोड़ने तथा खरीदी का प्रशिक्षण देने के निर्देश जिला आपूर्ति अधिकारी को दिये। इस मौके पर पशु चिकित्सा विभाग की राष्ट्रीय पशुधन मिशन एवं किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सीएम राईज विद्यालयों के निर्माण, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निजी खेतों में फलोद्यान, खेत तालाब, सामुदायिक तालाब, परकोलेशन टेंक, कन्टूर ट्रेंच निर्माण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत पात्र परिवारों का सत्यापन एवं ई-केवायसी, अस्पतालों से मरीजों के रेफर करने एवं सीएसआर के तहत लिए जाने वाले कार्यों की समीक्षा भी कलेक्टर ने की है।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में मास्टर प्लान के लिए चला बुलडोजर, इस कॉलोनी से हटेगा अतिक्रमण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+