MODI सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश, CM Shivraj ने बताया राज्य कल्याण का बजट

आम बजट को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है।

indore

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। अबकी बार बजट के जरीए तमाम तरह की राहत आम जन को दी गई है। वहीं बजट पर अपनी राय रखते हुए प्रदेश के मुखिया यानि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे देश के हर क्षेत्र और हर राज्य के कल्याण का बजट बताया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, यह गरीब, महिलाओं और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ-साथ कमजोर वर्गों और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

आम बजट को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। एक वैभवशाली भारत, एक गौरवशाली भारत, एक संपूर्ण भारत, एक समृद्ध भारत और एक शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी है। समाज के हर वर्ग का कल्याण इस बजट में निहित है। देश के हर राज्य का कल्याण इस बजट में निहित है। यह गरीब कल्याण का बजट है। यह किसानों के उत्थान का बजट है। माताओं को बहनों को और बेटियों को आगे बढ़ाने वाला बजट है। यह मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। 7 लाख तक की आय टैक्स फ्री की गई है। यह कमजोर वर्ग के कल्याण का बजट है। यह नौजवानों का बजट है। ऐसे बजट के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का मध्य प्रदेश की 850 करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बधाई देता हूं।

आम जन को बड़ी राहत देने की कोशिश

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया, जिसमें अबकी बार आयकर छूट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है. वहीं, सालाना कमाई के अनुसार भी कर की दरों में बदलाव कर दिया गया है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो आम बजट के जरीए मोदी सरकार ने आम जन को बड़ी राहत देने की कोशिश की है. वहीं इस पर राय रखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे हर क्षेत्र और हर राज्य के कल्याण का बजट बताया है।

ये भी पढ़े- Weather update : सर्द हवाओं ने कंपकपाया, आगे ऐसा रहेगा मालवा-निमाड़ में मौसम का मिजाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+