MP Latest NEWS: बैतूल और खंडवा के कार्यक्रम में जुटेंगे 1-1 लाख लोग, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे शामिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 3 अप्रैल को बैतूल, 4 अप्रैल को खंडवा और 5 अप्रैल को शहडोल जिले में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना और लाभार्थी सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमें करीब 1 लाख लोग जुटेंगे।

बैतूल में लाडली बहना के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM शिवराज

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना को लेकर सीएम शिवराज लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे। शिविरों में जाकर कार्य का निरीक्षण में कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 3 अप्रैल को बैतूल, 4 अप्रैल को खंडवा और 5 अप्रैल को शहडोल जिले में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना और लाभार्थी सम्मेलनों की तैयारियों की वीसी के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी दिनों में बैतूल, खण्डवा और शहडोल जिले के ब्यौहारी में होने वाले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना और लाभार्थी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अप्रैल को बैतूल, 4 अप्रैल को खंडवा और 5 अप्रैल को शहडोल जिले के ब्यौहारी में यह सम्मेलन हो रहे हैं।

सीएम शिवराज ने कहा है कि जिलों में हो रहे ये सम्मेलन, जन-जागरूकता के कार्यक्रम भी हैं। आज एक अप्रैल से प्रदेश में मदिरा के अहातों को बंद किए जाने के साथ नशामुक्ति की दिशा में एक ठोस पहल हुई है। अन्य तरह के नशों से लोगों को बचाने के लिए सभी जिलों में नशामुक्ति के संदेश देना आवश्यक है। इस सप्ताह इन तीन जिलों में जहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र बहनों से संवाद होगा, वहीं मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्र, जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता, पेसा एक्ट का लाभ लेने वाले जनजातीय वर्ग के बंधु और अन्य जन-प्रतिनिधि सम्मेलनों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज बैतूल जिले में भू-आवासीय अधिकार योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लगभग एक लाख नागरिक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान खंडवा जिले में लाड़ली बहना योजना की चर्चा करते हुए बहनों को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन भी लगभग एक लाख लोगों की भागीदारी वाला रहेगा। मख्यमंत्री जन-सेवा मित्रों को संबोधित भी करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधि-मंडल से भेंट करेंगे। शहडोल जिले के ब्यौहारी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि प्रदान की जाएगी। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के साथ तेंदूपत्ता संग्राहक और मेधावी विद्यार्थी शामिल होंगे। पेसा एक्ट से जुड़ी ग्राम सभाओं के 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि भी सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+