मध्य प्रदेश: पन्ना में बंद नहीं होगी हीरे की खदान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया आश्वासन
भोपाल। Panna diamond mines मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का आश्वासन दिया है कि राज्य में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की पन्ना स्थित हीरे की खान से खनन बंद नहीं होगा। आपको बता दें कि पन्ना स्थिति हीरे की खदान पूरे एशिया की इकलौती खदान है। इसके बंद होने की खबरों से लोग काफी चिंतित हो गए थे।

हीरे की खदान बंद होने से अजीविका का संकट हो जाता खड़ा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने NMDC के साथ हुई मीटिंग में कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री, प्रकाश जावडेकर से बात करेगी और खनन पट्टे का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी लेगी। इस मीटिंग में खजुराहो से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पन्ना के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे। इन सभी नेताओं ने सीएम से कहा कि इस खदान से कई लोगों को रोजगार मिलता है। इसे बंद करने से लोगों पर आजीविका का संकट आएगा।
नए साल के मौके पर खदान को बंद कर दिया था
आपको बता दें कि 31 दिसंबर को पर्यावरणीय मंजूरी लीज समाप्त होने की वजह से 1 जनवरी को इस हीरे की खदान का परिचालन बंद कर दिया गया था। आपको बता दें कि पन्ना की हीरे की खदान देश की एकमात्र है, जिसमें 74 हेक्टेयर से अधिक यांत्रिक खनन पीटीआर के गंगऊ वन्यजीव अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्र के अंदर होता है, जो पन्ना और छतरपुर जिलों में 54,200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। हर साल 84,000 कैरेट के हीरे की खनन क्षमता के साथ, पन्ना की खदानों में 13 लाख से अधिक कैरेट हीरे का खनन किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications