CM शिवराज का लाडली बहनों के लिए बड़ा बयान, बोले- पैसे का इंतजाम होते ही राशि ₹1 हजार से बढ़ाकर ₹3000 करूंगा

ladli behna yojna amount: मध्य प्रदेश में लगातार महिला हितों के लिए नीति बनाने वाले सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि उनसे ज्यादा महिलाओं के हित में सोचने वाला देशभर में कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है। वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में 'लाडली बहनों' को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुनो मेरी बहनों, जैसे ही पैसे का इंतजाम होगा, ₹1,000 से बढ़ाकर धीरे-धीरे ₹3,000 करूंगा।

CM शिवराज सिंह गुरुवार को रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मंच से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए तीसरी किस्त के 1-1 हजार रुपए जारी किए। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के अकाउंट में 1209.59 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

CM Shivraj said for ladli behna, I will increase amount from ₹ 3,000 as soon as money is arranged

10 हजार रुपये माह देने का लक्ष्य

सीएम शिवराज ने कहा कि 'अभी मेरी सवा करोड़ बहनें हैं। ये और बढ़ रही हैं। 21 से 23 की उम्र की बहनों को भी जोड़ रहे हैं। कांग्रेस के कहने पर जिन्होंने फार्म नहीं भरे और जो रह गईं, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। सवा करोड़ बहनों के लिए सालभर का खर्च 15 हजार करोड़ रुपए आएगा। लेकिन, यहां सीमित नहीं रहेंगे। पैसों का इंतजाम हो रहा है। जैसे ही इंतजाम होगा, 1 हजार से बढ़ाकर 1250, फिर 1500 और इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए महीने तक ले जाएंगे। मेरा लक्ष्य हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपए महीना करने की है।

पुलिस में 30% भर्ती बेटियों की: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री नहीं था, तब बहनों को चुनाव लड़ने ही नहीं देते थे। स्थानीय निकाय चुनाव में हमने आधी सीटों पर बहनों के चुनाव लड़ने का कानून बनाया। पहले पुलिस में बेटियां भी नहीं होती थीं। मैंने तय किया कि 30% भर्ती पुलिस में बेटियों की करूंगा। बेटियों के हाथ में डंडे आएंगे तो गुंडों को ठीक कर दिखा देंगी। हमने कानून बनाया कि मकान, दुकान, खेत कोई बहन-बेटी के नाम पर खरीदेगा तो रजिस्ट्री का पैसा बहुत कम लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+