भगवान पार्श्वनाथ तीर्थंकर की जयंती पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ जी की जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी बधाई देते हुए लिखा,जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी की जयंती पर सभी प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान पार्श्वनाथ की कृपा के शुभ प्रकाश से हर मन प्रदीप्त हो तथा मानव सेवा का अखण्ड दीप सर्वदा देदीप्यमान रहे, यही प्रार्थना करता हूं
बता दें कि पार्श्वनाथ जी का जना्म वाराणसी के राजा अश्वसेन और वामादेवी के घर पर हुआ था। जैन पुराणो की मानें तो पहले जन्म में वो मरुभूमि नाम के ब्राह्मण बने थे। दूसरे जन्म में वो वज्रघोष नामक हाथी बने। तीसरे जन्म में वह स्वर्ग देवात बने। चौथे जन्म में रश्मिवेग नाम के राजा बने। पांचवे जन्म में वह देव बने, छठे जन्म में वज्रनाभि नाम के चक्रवर्ती सम्राट बने थे। सातवे जन्म में देवा, आठवे जन्म में आनंद नामक राजा, नौंवे में राजा इंद्र बने और 10वें जन्म में वह तीर्थंकर बने।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से प्रचंड जीत दर्ज करके सत्ता में वापसी की है। सरकार में वापसी के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉक्टर मोहन यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी। सीएम पद की कमान संभालने के बाद से मोहन यादव काफी सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications